Stock Market Outlook: सोमवार को शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल? GIFT Nifty ने इस ओर किया इशारा

Stock Market Live Updates: आज गिफ्ट निफ्टी 76 अंक या 0.29% चढ़कर 26,542 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

Shivam Shukla
अपडेटेड5 Jan 2026, 08:16 AM IST
Stock Market Outlook
Stock Market Outlook

Stock Market Outlook 5 Jan: भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ नए साल का स्वागत किया। इसने पिछले सप्ताह लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त हासिल की और 5 सप्ताह के कंसोलिडेशन फेज को तोड़ दिया। वहीं, इस सप्ताह में बाजार अर्निंग वीक में एंट्री कर रहा है और डोमैस्टिक और वैश्विक दोनों डेटा पेश किए जाएंगे। निवेशक एचएसबीसी सर्विसेज PMI और कंपोजिट PMI के अंतिम आंकड़ों पर नजर रखेंगे, जिसके बाद फाइनेंशियल ईयर की GDP बढ़ोतरी डेटा का इंतजार रहेगा।

निफ्टी आउटलुक

चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक, 'इस सप्ताह निफ्टी इंडेक्स ने शानदार तेजी दिखाई। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही, लेकिन उसके बाद जोरदार वापसी हुई और इंडेक्स 286 अंकों की बढ़त के साथ नया रिकॉर्ड हाई 26,340 पर पहुंच गया। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने ऑलटाइम हाई लेवल पर एक मजबूत तेजी वाली कैंडल बनाया है, जो बताता है कि खरीदारों का जोश बरकरार है और तेजी जारी रहने वाली है।

डेली चार्ट की बात करें, तो निफ्टी ने महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस लेवल 26,300 को निर्णायक रूप से तोड़ते हुए ऊपर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 26,328.55 पर बंद हुआ, जो मजबूत खरीदारी का संकेत है और ब्रेकआउट की पुष्टि करता है। इंडेक्स अपने प्रमुख मूविंग एवरेज-20 डे, 50 डे और 200 डे के EMA से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है। जब तक निफ्टी इन स्तरों से ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार का मूड पॉजिटिव रहेगा।

ऊपर की ओर अगला रेजिस्टेंस 26,400 पर है, उसके बाद 26,500 और 26,600 के स्तर नजर आएंगे। नीचे की तरफ सपोर्ट 26,200 और फिर 26,100 पर दिख रहा है। अगर 26,000 से नीचे टूटा तो और गिरावट आ सकती है।'

यह भी पढ़ें | गलत UPI ID पर ट्रांसफर कर दिए हैं पैसे? जानें इसे रिकवर करने का तरीका

GIFT Nifty में उछाल

सोमवार सुबह को गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) सकारात्मक शुरुआत का संकते दे रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद लेवल से 76 अंक या 0.29% चढ़कर 26,542 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

US मार्केट में हल्की तेजी

साल 2026 के पहले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में हल्की बढ़त देखी गई। सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी ने बाजार को सहारा दिया और S&P 500 इंडेक्स में मामूली बढ़त आई। बेंचमार्क S&P 500 इंडेक्स 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 6,858.47 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 0.03 फीसदी गिरकर 23,235.63 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 319.10 अंकों या 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ यह 48,382.39 पर पहुंच गया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: सोमवार को शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल? GIFT Nifty ने इस ओर किया इशारा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: सोमवार को शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल? GIFT Nifty ने इस ओर किया इशारा