Stock Market Outlook 7 April 2026: शेयर बाजार में सोमवार, 6 अप्रैल को जोरदार रैली से बेंचमार्क इंडेक्सों ने लगातार तीसरे दिन अपनी पॉजिटिव क्लोजिंग दी। कल के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो और कंज्यूमर स्टॉक में सबसे ज्यादा खरीदारी के साथ चौतरफा बायिंग आई। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 787.30 अंक या 1.07% के उछाल के साथ 74,106.85 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 255.15 अंक या 1.12% मजबूत होकर 22,968.25 के लेवल पर कारोबार की समाप्ति की।
एशियाई बाजारों में तेजी
मंगलवार, 7 अप्रैल को एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। जापान का प्रमुख इंडेक्स निक्केई 319.68 अंक या 0.60% उछाल के साथ 53,733.36 के लेवल पर कामकाज कर रहा था, जबकि टॉपिक्स 24.94 अंक या 0.68% चढ़कर 3,669.74 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, साउथ कोरिया का कोस्पी 125.53 अंक या 2.30% मजबूती के साथ 5,575.86 के लेवल पर कामकाज कर रहा है, जबकि कोस्डैक 9.40 अंक या 0.90% उछाल के साथ 1,056.77 के लेवल पर पहुंच गया।
गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट (GIFT Nifty Today)
आज गिफ्ट निफ्टी कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहा है। यह NSE IX पर निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद लेवल से 47 अंकों की गिरावट के साथ 23002.5 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। ऐसे में मंगलवार को दलाल स्ट्रीट पर फ्लैट-टू-निगेटिव शुरुआत हो सकती है।
ट्रंप की धमकी से कच्चे तेल के दाम में उछाल
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपनी चेतावनी तेज कर दी है, जिससे मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल दर्ज किया गया। ट्रंप ने फिर दोहराया है कि अगर ईरान ग्लोबल ऑयल ट्रांसपोर्टेशन के लिए महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलता है, तो कार्रवाई तेज कर दी जाएगी। इसके बाद आज ग्लोबल ऑयल मार्केट में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 57 सेंट या 0.5% बढ़कर 110.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया,जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 1.26 डॉलर या 1.1% बढ़कर 113.67 डॉलर पर पहुंच गया।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।