Stock Market Outlook: शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार की उम्मीद, इन फैक्टर्स का दिखेगा असर

Stock Market Outlook: सोमवार को गिफ्ट निफ्टी 9 अंकों की गिरावट के साथ 26,326 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। 

Shivam Shukla
अपडेटेड8 Dec 2025, 08:31 AM IST
Stock Market Outlook
Stock Market Outlook

Stock Market Outlook 8 December: भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से बेंचमार्क ब्याज दर में ताजा कटौती ने शेयर बाजार में बहार ला दी। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार उछाल के साथ बंद हुए। आरबीआई ने 25 आधार अंकों की दर कटौती का ऐलान किया। इससे निवेशकों का मनोबल बढ़ा। वहीं, शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजटिव रहने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि उतार-चढ़ाव के साथ बाजार मजबूत स्थिति में रहेगा। आरबीआई की दर और तरलता संबंधी नीतियां, घरेलू निवेश का लगातार फ्लो और अमेरिकी फेडरल रिजर्व से दर कटौती की बढ़ती संभावनाएं इस पॉजिटिव माहौल को सपोर्ट करेंगी।

मार्केट आउटलुक

चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट अमृता शिंदे ने कहा, ' निफ्टी 50 आज सुबह स्थिर से हल्की तेजी के साथ खुलने की उम्मीद है। ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत और RBI के ताजा ब्याज दर कटौती के बाद घरेलू माहौल बेहतर होने से बाजार में थोड़ी ताकत दिख रही है। शुक्रवार को निफ्टी 26,186 पर बंद हुआ था और गिफ्ट निफ्टी भी मामूली बढ़त का इशारा कर रहा है, इसलिए बाजार कल की तेजी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकता है।

आज निफ्टी एक निश्चित दायरे में ही कारोबार करेगा। ऊपर की ओर 26,300-26,350 पर मजबूत रुकावट है, वहां मुनाफावसूली हो सकती है। नीचे की तरफ 26,000-26,050 मजबूत सहारा बना हुआ है। अगर दिन में थोड़ी गिरावट आए तो इस स्तर पर चुनिंदा शेयरों में खरीदारी का मौका बन सकता है, बशर्ते विदेशी बाजार स्थिर रहें।

यह भी पढ़ें | उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी, जानिए दक्षिण भारत की स्थिति

गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट

सोमवार को गिफ्ट निफ्टी 9 अंकों की गिरावट के साथ 26,326 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। यानी दलाल स्ट्रीट पर फ्लैट कामकाज शुरू होने के पूरे आसार हैं।

रिकॉर्ड हाई के करीब बंद हुआ US मार्केट

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को अपने ऑलटाइम हाई से बेहद करीब पहुंचकर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.2 फीसदी बढ़त दर्ज की और यह अक्टूबर में बने अपने रिकॉर्ड हाई से महज 0.3 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह रिकॉर्ड हाई पार कर चुका था, लेकिन बाद में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, डाउ जोन्स 104 अंकों या 0.2 प्रतिशत के उछाल दर्ज किया गया, जबकि नैस्डेक कंपोजिट में 0.3 प्रतिशत की तेजी आई।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार की उम्मीद, इन फैक्टर्स का दिखेगा असर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार की उम्मीद, इन फैक्टर्स का दिखेगा असर
OPEN IN APP