Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में आज आएगी जोरदार तेजी? GIFT Nifty में 240 अंकों का भारी उछाल

Stock Market Outlook 9 Feb 2026: गिफ्टी निफ्टी गैपअप शुरुआत का संकेत दे रहा है। यह आज सुबह NSE IX पर 239.50 पॉइंट या 0.93% की जोरदार बढ़त के साथ 25,937 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

Shivam Shukla
अपडेटेड9 Feb 2026, 08:32 AM IST
Stock market outlook
Stock market outlook

Stock Market Live Updates 9 Feb 2026: शेयर बाजार में शुक्रवार को बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़ोतरी के साथ बंद हुए । निफ्टी 50 इंडेक्स 25,693 के लेवल पर सेटल हुआ, जबकि सेंसेक्स 83,580.40 के स्तर पर कारोबार की समाप्ति की थी। जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बाजार में रेंज बाउंड एक्शन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनियों के तिमाही रिजल्ट्स और ग्लोबल अनिश्चितता की वजह से स्टॉक स्पेसफिक एक्शन जारी रहेगा।

एक्सपर्ट व्यू

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड वेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘अगले कुछ समय तक बाजार ज्यादा ऊपर-नीचे नहीं करेगा, यानी रेंज में ही रहेगा। कंपनियों के तिमाही नतीजों के आधार पर असल मूवमेंट स्टॉक्स में होगा। इसके साथ ही वैश्विक अनिश्चितताएं भी बनी हुई हैं। अब सबकी नजर अमेरिका के आने वाले आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर टिकी है, क्योंकि इनसे ग्लोबल माहौल और ब्याज दरों के भविष्य का अंदाजा लगेगा।’

यह भी पढ़ें | SGB निवेशकों की लगी लॉटरी, 5 साल में 216% का रिटर्न, कल प्रीमैच्योर रिडेम्पशन

GIFT Nifty में जोरदार उछाल

गिफ्टी निफ्टी गैपअप शुरुआत का संकेत दे रहा है। यह आज सुबह NSE IX पर 239.50 पॉइंट या 0.93% की जोरदार बढ़त के साथ 25,937 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। ऐसे में दलाल स्ट्रीट पर आज पॉजिटिव शुरुआत होने की पूरी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें | इस हफ्ते खुल रहे हैं ये IPO, पैसे लगाने के लिए रहें तैयार, चेक करें डिटेल्ट

US मार्केट अपडेट

अमेरिकी शेयर बाजार पर नजर डालें, तो शुक्रवार को यह भी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 50,000 के ऐतिहासिक स्तर से ऊपर चढ़ गया। डॉव जोन्स 2.47% के उछाल के साथ 50,115.67 के स्तर पर बंद हुआ, जो इसका अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 1.97% उछाल के साथ 6,932.30 के लेवल पर बंद हुआ। इसके साथ ही नैस्डैक 2.18% मजबूत होकर 23,031.21 के लेवल पर बंद हुआ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में आज आएगी जोरदार तेजी? GIFT Nifty में 240 अंकों का भारी उछाल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में आज आएगी जोरदार तेजी? GIFT Nifty में 240 अंकों का भारी उछाल