Stock Market Outlook: आज कैसा रहेगा दलाल स्ट्रीट का माहौल? GIFT Nifty ने इस ओर किया इशारा

Stock Market Outlook: आज गिफ्ट निफ्टी में उछाल देखा जा रही है। यह निफ्टी फ्यूचर के पिछले बंद लेवल से 68 अंक चढ़कर ट्रेड कर रहा था। 

Shivam Shukla
अपडेटेड16 Jan 2026, 08:29 AM IST
Stock Market Outlook
Stock Market Outlook

Stock Market Live Updates 16 Jan: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, गुरुवार को महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के कारण छुट्टी रही। बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अर्निंग सीजन के चलते मार्केट स्टॉक स्पेसफिक हो गया है। एनालिस्टों का मानना है कि मार्केट अब कुछ समय तक साइडवेज यानी रेंज बाउंड रह सकता है। निवेशक कंपनियों के तिमाही नतीजे, भारत अमेरिकी ट्रेड डील की खबरों और यूनियन बजट 2026 पर नजर बनाए हुए हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि मार्केट में फिलहाल साइडवेज यानी रेंज बाउंड में ही कारोबार होने की उम्मीद है। निवेशक अभी चल रही कंपनियों की कमाई के नतीजों, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़े अपडेट्स और आने वाले बजट के संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं।

निफ्टी आउटलुक

चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा, भारतीय शेयर बाजार आज 16 जनवरी 2026 को सतर्क और हल्की गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। पिछले दिनों की कमजोरी और टेक्निकल प्रेसर के चलते प्रमुख इंडेक्स थोड़े दबाव में नजर आ रहे हैं।

तकनीकी नजरिए से निफ्टी का इमीडिएट रजिस्टेंस 25,800-25,900 के आसपास बना हुआ है, जहां बार-बार असफलता मिल रही है। नीचे की तरफ 25,500-25,550 मजबूत सपोर्ट जोन है। अगर यहां से टूटता है तो 25,400-25,450 तक गिरावट आ सकती है। RSI और मैकडी जैसे इंडिकेटर भी मंदी का संकेत दे रहे हैं, हालांकि नीचे के स्तर पर कुछ सपोर्ट दिख रहा है।

गिफ्ट निफ्टी में उछाल

शुक्रवार, 16 जनवरी को गिफ्ट निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। यह NSE IX पर निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से 68 अंकों के उछाल के साथ 25,787 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था, जो दलाल स्ट्रीट पर पॉजिटिव ओपनिंग का संकते है।

यह भी पढ़ें | Jio Financial के रेवेन्यू में 100% से ज्यादा का उछाल, लेकिन मुनाफा गिरा

US मार्केट अपडेट

अगर अमेरिकी बाजार की बात करें, तो गुरुवार को दो दिन की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ। बैंकिंग और चिप कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई। लिहाजा, डॉव जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 292.81 अंक या 0.60% चढ़कर 49,442.44 पर पहुंचा। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 17.87 अंक या 0.26% बढ़कर 6,944.47 पर बंद हुआ। इसके बाद नैस्डैक कंपोजिट 58.27 अंक या 0.25% ऊपर 23,530.02 पर रहा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: आज कैसा रहेगा दलाल स्ट्रीट का माहौल? GIFT Nifty ने इस ओर किया इशारा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: आज कैसा रहेगा दलाल स्ट्रीट का माहौल? GIFT Nifty ने इस ओर किया इशारा