Stock Market Outlook: शेयर मार्केट में पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत, FOMC मीटिंग के नतीजों पर निवेशकों की नजर

Stock Market Outlook: सुबह गिफ्ट निफ्टी उछाल के साथ खुला। यह NSE IX पर 46 अंकों की तेजी के साथ करीब 26,136 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड29 Oct 2025, 08:22 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Outlook on 29 October: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी पर शेयर बाजार में भारी अस्थिरता देखी गई। निवेशक बुधवार को होने वाली अमेरिकी FOMC मीटिंग के नतीजों पर कड़ी नजर रखेंगे। इसमें फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की भारी उम्मीद है। मार्केट को पूरा यकीन है कि ब्याज दरों में 25 बेसिक पॉइंट्स की कटौती होगी। यह कदम ग्लोबल मार्केट्स के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। जानकारों का मानना है कि ब्याज दरों मे कटौती से उभरते बाजारों में कैपिटल फ्लो बढ़ेगा।

एक्सपर्ट व्यू

रेलिगेयर ब्रोकिंग के SVP रिसर्च अजित मिश्रा ने कहा, 'प्रमुख ग्लोबल सेंट्रल बैंकों की बैठकों और अमेरिकी टेक कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले सतर्कता स्वाभाविक है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की निष्क्रियता ने थोड़ा दबाव बनाया, लेकिन DII की स्थिर खरीदारी और अब तक के ज्यादातर पॉजिटिव Q2 रिजल्ट्स ने मार्केट को सपोर्ट किया।

उन्होंने आगे कहा कि कंसोलिडेशन के बावजूद बुल्स आउटलुक बरकरार है। उनका सुझाव है कि निवेशक रिलेटिव स्ट्रेंथ के आधार पर स्टॉक चुनें। मेटल्स, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं और इन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अन्य क्षेत्रों में सेलेक्टिव अप्रोच अपनाने की सलाह है।

गिफ्ट निफ्टी में तेजी

वहीं, सुबह गिफ्ट निफ्टी उछाल के साथ खुला। यह NSE IX पर 46 अंकों की तेजी के साथ करीब 26,136 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। ऐसे में आज दलाल स्ट्रीट पर पॉजिटिव शुरुआत हो सकती है। ग्लोबल संकेत मजबूत बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें | बिहार चुनाव में आज रैलियों का रेला, शाह, योगी, राहुल गांधी, तेजस्वी दिखाएंगे दम

US मार्केट में रिकॉर्ड तोड़ तेजी

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार फिर से रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 161.78 अंक या 0.34 फीसदी चढ़कर 47,706.37 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 15.73 अंक उछाल के साथ 6,890.89 के लेवल पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा मजबूती नैस्डैक कंपोजिट में देखी गई। यह 190.04 अंक चढ़कर 23,827.49 के लेवल पर बंद हुआ।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर मार्केट में पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत, FOMC मीटिंग के नतीजों पर निवेशकों की नजर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर मार्केट में पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत, FOMC मीटिंग के नतीजों पर निवेशकों की नजर