Stock Market Outlook: क्या आज भी बाजार में रहेगी तेजी? रातों-रात बदल गए ये फैक्टर्स

Stock Market Outlook: आज सुबह गिफ्ट निफ्टी लगभग 30 अंकों के उछाल के साथ 25,380 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

Shivam Shukla
अपडेटेड23 Jan 2026, 08:32 AM IST
stock market outlook
stock market outlook

Stock Market Live Updates 23 Jan: भारतीय शेयर बाजार तीन दिनों में लगभग 2 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद बुधवार को रीबाउंड किया। सेंसेक्स में 397 अंकों की तेजी आई ,जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 25,289 के स्तर पर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार ग्लोबल संकेतों, मैक्रो इंडिकेटर्स और चल रहे कॉर्पोरेट अर्निग्स को ट्रैग करेगा। शुक्रवार, 23 जनवरी को JSW Steel, MCX, श्रीराम फाइनेंस जैसी कई बड़ी कंपनियां अपना तिमाही रिजल्ट्स पेश करने वाली हैं।

आगे कैसी रहेगी निफ्टी 50 की चाल?

चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक, निफ्टी 50 इंडेक्स बुधवार को मजबूत शुरुआत के साथ खुला और दिन में 25,435 तक पहुंच गया, लेकिन ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव पड़ने से ये रैली टिक नहीं पाई। इंडेक्स 25,300 के सपोर्ट के नीचे फिसल गया, दिन का निचला स्तर 25,168 तक छुआ और आखिरकार 25,289.90 पर बंद हुआ। इसका मतलब है कि ऊंचे स्तरों पर खरीदारी का जोश कमजोर रहा। फिर भी निफ्टी ने अपने 200-दिन के DEMA के ऊपर टिककर रहने में कामयाबी दिखाई।

आगे की बात करें, तो 25,400 से 25,450 के बीच इमीडिएट रजिस्टेंस दिख रहा है, जबकि 25,100-25,150 की रेंज में मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। डेली RSI 33.82 पर है और ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जिससे मोमेंटम में हल्की-फुल्की सुधार की उम्मीद जताई जा सकती है।

Gift Nifty Today

आज दलाल स्ट्रीट पर सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी लगभग 30 अंकों के उछाल के साथ 25,380 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। ऐसे में सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स हरे निशान में कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | कल का मौसम: बारिश से अभी और गिरेगा तापमान? IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें

अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी (US Stock Market Update)

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ। दरअसल, यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से यूरोपीय देशों पर ग्रीनलैंड टैरिफ धमकी को वापस लेने के बाद आया। डॉव जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 306.78 अंकों या 0.63% के उछाल के साथ 49,384.01 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 37.73 अंक या 0.55% की मजबूती के साथ 6,913.35 के लेवल पर बंद हुआ। इसके बाद नैस्डैक कम्पोजिट 211.20 अंक या 0.91% की तेजी के साथ 23,436.02 के स्तर पर बंद हुआ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: क्या आज भी बाजार में रहेगी तेजी? रातों-रात बदल गए ये फैक्टर्स
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: क्या आज भी बाजार में रहेगी तेजी? रातों-रात बदल गए ये फैक्टर्स