ट्रंप टैरिफ राहत से बाजार में तेजी की उम्मीद! 26,350 तक जा सकता है निफ्टी

Stock Market Outlook: सोमवार को गिफ्ट निफ्टी उछाल के साथ कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 66 अंक चढ़कर 26,017 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

Shivam Shukla
अपडेटेड17 Nov 2025, 08:12 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Outlook on 17 November: भारतीय शेयर बाजार ने विकेंड पॉजिटिव नोट के साथ किया था। शुक्रवार को निफ्टी 31 अंकों की बढ़तोरी के साथ 25,910 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 84 अंकों के उछाल के साथ 84,562.78 के लेवल पर बंद हुआ। खुदरा महंगाई में नरमी और कॉर्पोरेट अर्निग्स की सकारात्मक समाप्ति ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। जानकारों का कहना है कि मार्केट के लिए अनुकूल महौल बना हुआ है।

टेक्निकल व्यू

LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कहा, निफ्टी ने धमाकेदार क्लोजिंग दी। बिहार चुनाव के नतीजों ने महौल बना दिया। दिन में थोड़ा नीचे गया था, लेकिन 50EMA के पास सोपर्ट मिला और आखिरी घंटे में जोरदार रिकवरी की। सेंटिमेंट बुलिश है, शॉर्ट टर्म में 26,200-26,350 तक जा सकता है। 26,000 पर रजिस्टेंस है, लेकिन आज की रिकवरी की ताकत बता रही है कि आने वाले दिनों में अच्छा मूव आएगा। नीचे 25,700 सपोर्ट है – जब तक ये नहीं टूटता, तेजी जारी रहेगी।

GIFT Nifty में 66 अंकों का उछाल

सोमवार को गिफ्ट निफ्टी उछाल के साथ कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 66 अंक चढ़कर 26,017 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। ऐसे में दलाल स्ट्रीट पर सेंसेक्स-निफ्टी की ग्रीन ओपनिंग की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें | गिरावट के बावजूद इस कंपनी ने निवेशकों को चौंकाया, 5 साल में दिया 50,600% रिटर्न

US मार्केट में मिक्स-अप क्लोजिंग

अमेरिकी शेयर मार्केट मिक्स-अप बंद हुआ। फेडरल रिजर्व के दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की नहीं करने की आशंका ने महौल बदल दिया है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.65 प्रतिशत गिरकर 47,147.48 पर पहुंचा, जबकि S&P 500 इंडेक्स में 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई और यह 6,734.11 पर बंद हुआ। इसके बाद नैस्डैक ने 0.13 प्रतिशत की बढ़त हासिल की और 22,900.59 पर क्लोज हुआ।

पिछले हफ्ते डॉव जोंस 0.3 फीसदी चढ़ा। S&P 500 इंडेक्स में 0.1 प्रतिशत की मामूली तेजी रही। वहीं, नैस्डैक ने 0.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।

यह भी पढ़ें | जीत चुकी हैं ब्यूटी पेजेंट, ट्रैवल शो से हुईं मशहूर, कौन हैं धर्मेंद्र की बहू?

ट्रंप ने टैरिफ में दी राहत

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किया है। इसमें दर्जनों इंपोर्टेड एग्री प्रोडक्ट्स पर टैरिफ वापस लिए गए हैं। ये वे उत्पाद हैं जिनका अमेरिका में बड़े स्तर पर प्रोडक्शन नहीं होता। इसमें बीफ, कॉफी, एवोकाडो और नारियल शामिल हैं।

यह कदम ग्लोबल ट्रेड के लिए पॉजिटिव मैसेज देता है। अमेरिकी मार्केट में इन वस्तुओं की उपलब्धता बढ़ेगी। कीमतों पर दबाव कम होगा। भारतीय निर्यातकों के लिए भी अवसर खुल सकते हैं। ट्रंप प्रशासन की यह नीति कृषि क्षेत्र को नई गति दे सकती है। ग्लोबल सप्लाई चैन में बदलाव की संभावना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटट्रंप टैरिफ राहत से बाजार में तेजी की उम्मीद! 26,350 तक जा सकता है निफ्टी
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटट्रंप टैरिफ राहत से बाजार में तेजी की उम्मीद! 26,350 तक जा सकता है निफ्टी