Stock Market Outlook: आज शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल? GIFT Nifty ने इस ओर किया इशारा

Stock Market Outlook 22 Dec: सोमवार को गिफ्ट निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। यह आज सुबह NSE IX पर 0.54 प्रतिशत या 139 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 26,170 के लेवल पर कामकाज कर रहा था।

Shivam Shukla
अपडेटेड22 Dec 2025, 08:28 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Outlook 22 December: पिछले सप्ताह शेयर बाजार मिक्स्ड माइक्रोइकोनॉमी डेटा की वजह से मार्जिनल लॉस के साथ बंद हुआ था। भारतीय मुद्रा रुपया में गिरावट और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के संभावित समय को लेकर जारी अनिश्चितता ने निवेशकों के विश्वास को सतर्क बनाए रखा। वहीं, इस सप्ताह साल के आखिरी फेस्टिव सीजन और क्रिसमस की छुट्टियों के कारण छोटा होने वाल है, जिससे ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रह सकता है।

निफ्टी आउटलुक

चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक, निफ्टी अभी भी अपने प्रमुख मूविंग एवरेज-20-दिन, 50-दिन और 200-दिन के EMA—के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो लंबे समय के लिए बाजार की मजबूती का संकेत देता है। जब तक इंडेक्स इन स्तरों के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार का मूड पॉजिटिव और ऊपर की ओर रहेगा। ऊपरी स्तरों पर नजर डालें तो 26,000 के पास इमीडिएट रजिस्टेंस है। उसके बाद 26,200 और 26,400 मजबूत रेजिस्टेंस जोन हैं। नीचे की तरफ 25,900 और फिर 25,800 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। अगर 25,700 से नीचे टूटता है तो बिकवाली और तेज हो सकती है।

गिफ्ट निफ्टी में तेजी

सोमवार को गिफ्ट निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। यह आज सुबह NSE IX पर 0.54 प्रतिशत या 139 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 26,170 के लेवल पर कामकाज कर रहा था। इसका मतलब दलाल स्ट्रीट पर तेजी के साथ कारोबार शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें | ₹28 में मिल रहा बैंक का शेयर, एक्सपर्ट ने बताए ₹200 से कम के 3 दमदार स्टॉक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ US मार्केट

शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट ने लगातार दूसरे दिन तेजी दिखाई और शुरुआती गिरावट को रिकवर किया। एक बार फिर टेक्नोलॉजी शेयरों ने बाजार को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई। S&P 500 इंडेक्स 59.74 अंकों या 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 6,834.50 पर बंद हुआ। इससे सप्ताह भर में इसकी बढ़त मामूली 0.1 फीसदी रही।

वहीं, डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 183.04 अंकों या 0.4 फीसदी चढ़कर 48,134.89 पर पहुंच गया, जबकि नैस्डैक सबसे ज्यादा मजबूत रहा। यह 301.26 अंकों या 1.3 फीसदी उछलकर 23,307.62 पर बंद हुआ और सप्ताह में 0.5 फीसदी का गेन दर्ज किया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: आज शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल? GIFT Nifty ने इस ओर किया इशारा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: आज शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल? GIFT Nifty ने इस ओर किया इशारा