
Stock Market Outlook on 27 November: तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार ने बुधवार को जोरदार वापसी की। निफ्टी ने पिछले पांच महीनों में सबसे तेज इंट्राडे बढ़त दर्ज की। यह 26,205 के स्तर पर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि तीसरी तिमाही में डिमांड का माहौल बेहतर हो रहा है, सरकारी-निजी पूंजीगत खर्च में तेजी की उम्मीद है। इसके साथ ही दिसंबर में रिजर्व बैंक के साथ-साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व भी ब्याज दरें घटा सकता है। इन सबके दम पर बाजार जल्द ही अपना ऑल टाइम हाई लेवल तोड़ सकता है।
गुरुवार को सुबह गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) ने तेजी के संकेत दिए। यह 58.50 अंक या 0.22 प्रतिशत के उछाल के साथ 26,448 पर कामकाज कर रहा था। ऐसे में दलाल स्ट्रील पर आज भी जोश देखने को मिलेगा।
वहीं, बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया। दिसंबर में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर कटौती की संभावना बढ़ने से टेक शेयरों में जबरदस्त खरीदारी हुई। डॉव जोन्स 315 अंक चढ़कर 47,427 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 47 अंक के उछाल के साथ 6,812 पर कारोबार की समाप्ति की। इसके अलावा, नैस्डैक 189 अंक मजबूत होकर 23,214 पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने बुधवार को अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5% की वृद्धि के बाद चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की GDP 6.6% की दर से बढ़ सकती है। IMF ने यह भी कहा कि पहली तिमाही में तो अर्थव्यवस्था ने 7.8% की शानदार वृद्धि दिखाई है। सबसे खास बात यह है कि अमेरिका की तरफ से लगाए गए 50% टैरिफ के झटके को जीएसटी सुधारों की वजह से भारत बेहतर तरीके से झेल पाएगा। यह
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.