
Stock Market Outlook on 28 November: शेयर बाजार ने गुरुवार को जोरदार छलांग लगाई। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों इंडेक्स अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गए। ग्लोबल मार्केट्स में अचानक आए जोश और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से बेंचमार्क ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने निवेशकों का मनोबल आसमान पर पहुंचा दिया। विदेशी बाजारों से मिली रैली घरेलू बाजार में तूफानी तेजी का कारण बनी।
टेक्निकल एनालिस्टों की नजर इस समय 26,300 पर टिकी हुई है। उनका मानना है कि अगर निफ्टी इस लेवल को निर्णायक रूप से पार कर गया और ऊपर बंद हुआ, तो फिर रुकने की कोई वजह नहीं बचेगी। इसके बाद 26,350 से 26,450 तक का सफर बहुत तेजी से पूरा हो सकता है। इसके साथ ही नए ऑलटाइम हाई बनते चले जाएंगे। अभी तक जितनी भी बार बाजार इस लेवल के करीब पहुंचा, लौटकर नीचे आ गया। अबकी बार निवेशक इसे पार करने का पूरा दम लगा रहे हैं।
शुक्रवार सुबह गिफ्ट निफ्टी ने भी पॉजिटिव शुरुआत की ओर इशारा किया। NSE IX पर यह 26,420 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से करीब 29 अंकों की तेजी है। इसका मतलब मार्केट ओपनिंग हरे निशान में होने की पूरी संभावना है। ट्रेडर्स का मूड अभी भी बुलिश बना हुआ है और छोटी गिरावट पर बायिंग आ सकती है।
अमेरिकी बाजार की बात करें, तो यह गुरुवार को यहां थैंक्सगिविंग की छुट्टी की वजह से बंद रहा। शुक्रवार को भी आधे दिन का ही कामकाज होगा। छुट्टी के बावजूद फ्यूचर्स मार्केट में स्थिरता बनी रही। डाउ जोंस फ्यूचर्स 10 अंक चढ़ा, जबकि S&P इंडेक्स 500 और नैस्डैक फ्यूचर्स में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई।
बता दें कि क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यह दो साल से अधिक समय में सबसे लंबी मंथली गिरावट की ओर बढ़ रहा है। ब्रेंट क्रूड में 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ कीमत 63.38 डॉलर प्रति बैरल पहुंची, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 0.63 फीसदी चढ़कर 59.02 डॉलर पर बंद हुआ।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.