Stock Market Today: आज ये फैक्टर्स तय करेंगे शेयर बाजार की चाल, ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोरी के संकेत

Stock Market Outlook 5 Feb 2026: गुरुवार, 5 फरवरी को गिफ्ट निफ्टी मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। यह निफ्टी फ्यूचर्स बंद से लगभग 12 अंकों के उछाल के साथ 25,861 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

Shivam Shukla
अपडेटेड5 Feb 2026, 08:33 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Live Update 5 Feb 2026: शेयर बाजार में गुरुवार, 5 फरवरी को कामकाज की शुरुआत लगभग सपाट होने की उम्मीद है। ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में आज मिक्स ट्रेडिंग देखने को मिल रही है। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार आज रात गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखी गई। वहीं, बुधवार को भारतीय बाजार ने मामूली बढ़त दर्ज की थी। हालांकि, यहां भी आईटी शेयरों में जमकर बिकवाली हुई। सेंसेक्स 78.56 अंक या 0.09% की बढ़त के साथ 83,817.69 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 48.45 अंक या 0.19% ऊपर चढ़कर 25,776.00 के स्तर पर बंद हुआ।

स्टॉक स्पेसफिक एक्शन की उम्मीद

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, 'हमे लगता है कि भारतीय बाजार मजबूत बने रहेंगे और पॉजिटिव मूड में रहेंगे। सेक्टर और स्टॉक स्पेसफिक ट्रेडिंग होगी। इसके पीछे हाल के अमेरिका और यूरोप के साथ हुए ट्रेड डील्स, यूनियन बजट का ऐलान और अभी चल रही तीसरी तिमाही का अर्निंग सीजन अहम भूमिका निभा रहा है।'

शेयर बाजार में फ्लैट ओपनिंग की संभावना

गुरुवार, 5 फरवरी को गिफ्ट निफ्टी मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। यह निफ्टी फ्यूचर्स बंद से लगभग 12 अंकों के उछाल के साथ 25,861 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में आज दलाल स्ट्रीट पर फ्लैट ओपनिंग की संभावना है।

US मार्केट अपडेट

अगर अमेरिकी बाजार की बात करें, तो यहां आज रात गिरावट के साथ कामकाज की समाप्ति हुई। डाउ जोंस 0.53% चढ़कर 49,501.30 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.51% टूटकर 6,882.72 पर आ गया। इसके अलावा, नैस्डैक 1.51% गिरकर 22,904.58 पर बंद हुआ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: आज ये फैक्टर्स तय करेंगे शेयर बाजार की चाल, ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोरी के संकेत
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: आज ये फैक्टर्स तय करेंगे शेयर बाजार की चाल, ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोरी के संकेत