Stock Market Today: शेयर बाजार की आज कैसी रहेगी चाल? GIFT Nifty ने दिया ये संकेत

Stock Market Outlook 10 Feb 2026: मगंलवार को शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, GIFT Nifty लगभग 72 अंकों की तेजी के साथ 25,987 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Feb 2026, 08:25 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Live Updates 10 Feb 2026: शेयर बाजार में सोमवार को अच्छी तेजी देखी गई। सुबह से ही बाजार ने अच्छी रौनक दिखाई थी। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के लिए फ्रेमवर्क के ऐलान के बाद निवेशकों का मूड बदला। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार अभी धीरे-धीरे संभल रहा है और कंसोलिडेशन फेज में है। ऐसे में अभी बड़ी तेजी या भारी गिरावट की उम्मीद नहीं दिख रही है। अगले कुछ दिनों में मार्केट मुख्य रूप से ग्लोबल मार्केट, रुपया की कीमजोरी या मजबूती और विदेशी निवेशकों के एक्शन पर निर्भर करेगा।

निफ्टी 50 आउटलुक

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में SVP रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा, 'सोमवार को मार्केट में जबरदस्त जोश दिखा और दिन भर अच्छी तेजी बनी रही। ग्लोबल मार्केट्स से मिले अच्छे संकेतों और भारत-अमेरिका के बीच होने वाले संभावित अंतरिम ट्रेड डील की खबर ने निवेशकों का मूड बना दिया। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी ने सुबह ही 25,800 के पार छलांग लगाई और पूरे दिन मजबूती के साथ कारोबार करते हुए 25,867.30 पर बंद हुआ। रियल्टी, मेटल और फार्मा जैसे सेक्टर सबसे ज्यादा चमके। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी हुई।

अजीत मिश्रा ने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ कम करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने वाली डील करीब आ गई है। इस खबर ने बाजार से एक बड़ा डर खत्म कर दिया और हर तरफ नई खरीदारी शुरू हो गई। एशियाई बाजारों में भी सपोर्टिव माहौल रहा, जिसने घरेलू बाजार को और ताकत दी। अब निफ्टी 26,000 के लेवल को दोबारा टेस्ट करने की ओर बढ़ रहा है। अगर यह लेवल तोड़ देता है तो नया ऑलटाइम हाई बनना तय माना जा रहा है।

GIFT Nifty में तेजी

मगंलवार को शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, GIFT Nifty लगभग 72 अंकों की तेजी के साथ 25,987 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में आज सेंसेक्स और निफ्टी 50 में तेजी के साथ ओपनिंग होने की पूरी उम्मीद है।

US मार्केट अपडेट

अमेरिकी बाजार में सोमवार को उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ। यहां टेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी दर्ज की गई। डॉव जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 20.20 अंक या 0.04% चढ़कर 50,135.87 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 32.52 अंक या 0.47% मजबूत होकर 6,964.82 के लेवल पर बंद हुआ। इसके बाद नैस्डैक कम्पोजिट 207.46 अंक या 0.90% चढ़कर 23,238.67 के लेवल पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें | चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने किया आत्मसमर्पण, एक्टर ने दिया भावुक बयान

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

दो दिन की बढ़त के बाद अब क्रूड ऑयल की कीमत में फिर गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 0.54% टूटकर 68.64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 0.65% गिरकर 63.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

डॉलर में कमजोरी बरकरार

आज डॉलर भी कमजोर बना हुआ है। आगामी दिनों में कुछ अहम आंकड़े आने वाले हैं। ऐसे में यह 96.952 के आसपास स्थिर हो सकता है। वहीं, जापानी येन मजबूत दिख रहा है। एक डॉलर के मुकाबले 155.85 पर है। ब्रिटिश पाउंड थोड़ा स्थिर है और 1.3682 डॉलर पर टिका हुआ है। यूरो में हल्की कमजोरी आई है और यह 1.19 डॉलर के आसपास चल रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: शेयर बाजार की आज कैसी रहेगी चाल? GIFT Nifty ने दिया ये संकेत
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: शेयर बाजार की आज कैसी रहेगी चाल? GIFT Nifty ने दिया ये संकेत