Stock Market Today: आज बाजार में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का दिखेगा असर, GIFT Nifty में 800 का उछाल

Stock Market Outlook 3 Feb 2026: आज गिफ्ट निफ्टी में भारी उछाल दर्ज किया गया है। यह आज सुबह NSE IX पर लगभग 800 अंकों के उछाल के साथ 25,939 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

Shivam Shukla
अपडेटेड3 Feb 2026, 08:31 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Live Updates 3 Feb 2026: शेयर बाजार में मंगलवार, 3 फरवरी को भारी हलचल देखने को मिल सकती है। सोमवार को बाजार ने निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिखाकर निवेशकों के भरोसे को मजबूत कर दिया है। बीते कल निफ्टी ने अपने इंट्राडे लो से 400 अंकों की छलांग लगाई और 25,088 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, आज भी यह मजबूती जारी रहने की पूरी उम्मीद है। इसके पीछे की वजह भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का फाइनल होना है।

GIFT Nifty में भारी उछाल

मंगलवार, 3 फरवरी को गिफ्ट निफ्टी में भारी उछाल दर्ज किया गया है। यह आज सुबह NSE IX पर लगभग 800 अंकों के उछाल के साथ 25,939 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। ऐसे में दलाल स्ट्रीट पर आज सेंसेक्स और निफ्टी में गैप-अप ओपनिंग की पूरी संभावना जताई जा रही है।

अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी

अगर अमेरिकी शेयर बाजार पर नजर डालें, तो सोमवार को AI कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। डॉव जॉन्स इंडस्ट्रीयल एवरेज 1.05% की रैली के साथ 49,407.66 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स में 0.54% की तेजी आई और यह 6,976.44 के स्तर पर बंद हुआ। इसके बाद नैस्डैक 0.56% मजबूत होकर 23,592.11 के लेवल पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें | Gold Rate Today: सोने के उतार-चढ़ाव पर वित्तमंत्री का आया बयान, बताई ये बड़ी वजह

भारत पर US ने कम किया टैरिफ

इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई हालिया बातचीत के बाद एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने साफ किया है कि अमेरिका अब भारत से आने वाले सामान पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ' को 25% से घटाकर 18% करने जा रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: आज बाजार में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का दिखेगा असर, GIFT Nifty में 800 का उछाल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: आज बाजार में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का दिखेगा असर, GIFT Nifty में 800 का उछाल