Share Market Today: शेयर बाजार में आज भी जारी रहेगी रौनक? GIFT Nifty से मिले मजबूती के संकेत, जानें आज के अहम लेवल्स

stock market outlook: गिफ्ट निफ्टी बुधवार को पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत दे रहा है। यह NSE IX पर 62 अंकों के उछाल के साथ 25,445 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

Shivam Shukla
अपडेटेड28 Jan 2026, 08:45 AM IST
Share Market Today
Share Market Today

Stock Market Outlook: शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग, आईटी और मेटल्स सेक्टर में जबरदस्त तेजी रही। हालांकि ऑटो और FMCG शेयरों में बिकवाली के दबाव ने बाजार की बढ़त को कुछ हद तक रोका। बीते कल निफ्टी 50 इंडेक्स 126.75 अंक या 0.51% की तेजी के साथ 25,175.40 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स भी 319.78 अंक या 0.39% चढ़कर 81,857.48 के स्तर पर बंद हुआ।

GIFT Nifty में तेजी

गिफ्ट निफ्टी बुधवार को पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत दे रहा है। यह NSE IX पर 62 अंकों के उछाल के साथ 25,445 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इसका मतलब है कि दलाल स्ट्रीट पर सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

ऐसा रहा अमेरिकी बाजार का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को मिक्स-अप क्लोजिंग दी। निवेशक अब बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। S&P 500 इंडेक्स ने लगातार 5वें दिन बढ़त दर्ज की और कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड लेवल भी हिट किया। डॉ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 409 अंक या 0.83% टूटकर 49,003 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 28 अंक या 0.41% चढ़कर 6,979 के लेवल पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 216 अंक या 0.91% की छलांग लगाकर 23,817 पर बंद हुआ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटShare Market Today: शेयर बाजार में आज भी जारी रहेगी रौनक? GIFT Nifty से मिले मजबूती के संकेत, जानें आज के अहम लेवल्स
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटShare Market Today: शेयर बाजार में आज भी जारी रहेगी रौनक? GIFT Nifty से मिले मजबूती के संकेत, जानें आज के अहम लेवल्स