Share Market Today: छुट्टी के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में दिखेगी तेजी? Gift Nifty इस ओर कर रहा इशारा

stock market outlook: मंगलवार को गिफ्ट निफ्टी गैप-अप ओपनिंग का संकेत दे रहा है। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद लेवल 25,160 से 81 अंक प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है।

Shivam Shukla
अपडेटेड27 Jan 2026, 08:28 AM IST
Share Market Today
Share Market Today

Stock Market Live Updates 27 Jan: शेयर बाजार सोमवार को गणतंत्र दिवस के सार्वजनिक अवकाश के बाद आज, मंगलवार को अपने निर्धारित समय से खुलेगा। इससे पहले, शुक्रवार को निफ्टी 50 (Nifty 50) इंडेक्स 241.25 अंक या 0.96% की गिरावट के साथ 25,048.65 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 769.67 अंक या 0.94% लुढ़ककर 81,537.70 के लेवल पर बंद हुआ।

इस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार?

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते सतर्क और उतार-चढ़ाव वाले मूड में रहा। ग्लोबल लेवल पर फिर से ट्रेड टेंशन और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार पर दबाव बना रहा। अमेरिका की ग्रीनलैंड मुद्दे को लेकर यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ की धमकी ने दुनिया भर में जोखिम उठाने की क्षमता को कम किया। लिहाजा, सुरक्षित निवेश की डिमांड बढ़ी। इसके अलावा ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में उछाल और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप की टैरिफ पर सुनवाई की अनिश्चितता ने भी निवेशकों को सतर्क रखा।

कंपनियों के तिमाही रिजल्ट्स ने भी मिला-जुला माहौल बनाया। बड़े बैंक और आईटी कंपनियों के कमजोर आंकड़ों ने निवेशकों का उत्साह कम किया। हालांकि कुछ सेक्टर्स में वैल्यू बाइंग से बीच-बीच में सपोर्ट मिलता रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति के ग्रीनलैंड मुद्दे पर सकारात्मक बयान से ग्लोबल मूड थोड़ा सुधार होने के बाद बाजार में थोड़ी रिकवरी देखने तो मिली, लेकिन ये उछाल ज्यादा देर नहीं टिका।

आने वाले सप्ताह में मार्केट की दिशा ग्लोबल मैक्रो सिग्नल और घरेलू बजट की उम्मीदों से तय होगी। निवेशक फेड के ब्याज दर कटौती के संकेतों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही यूनियन बजट 2026 में ट्रेड दबाव कम करने और कैपिटल फ्लो बढ़ाने वाले कदमों का इंतजार करेंगे। तीसरी तिमाही के नतीजे अभी जारी हैं, इसलिए स्टॉक-खास मूवमेंट ज्यादा देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर माहौल सतर्क ही रहेगा। ग्लोबल घटनाक्रम, रुपए की चाल और कंपनियों की अर्निग्ंस बाजार को प्रभावित करेंगी। फिर भी मजबूत घरेलू मांग वाले सेगमेंट में चुनिंदा मौके मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें | बजट में लो ग्रेड के लौह अयस्क के लिए वेदांता ने किया प्रोत्साहन का आग्रह

Gift Nifty में उछाल

मंगलवार को गिफ्ट निफ्टी गैप-अप ओपनिंग का संकेत दे रहा है। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद लेवल 25,160 से 81 अंक प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। ऐसे में आज के कारोबार में निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं।

तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें, तो बेंचमार्क इंडेक्स लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 313.69 अंक या 0.64% की छलांग लगाकर 49,412.40 पर पहुंच गया। वहीं, S&P 500 इंडेक्स में 34.62 अंक या 0.50% की बढ़ोतरी हुई और ये 6,950.23 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 100.11 अंक या 0.43% चढ़कर 23,601.36 पर बंद हुआ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटShare Market Today: छुट्टी के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में दिखेगी तेजी? Gift Nifty इस ओर कर रहा इशारा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटShare Market Today: छुट्टी के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में दिखेगी तेजी? Gift Nifty इस ओर कर रहा इशारा