Stock Market Outlook: शेयर बाजार में आज इन फैक्टर्स का दिखेगा असर, गिफ्ट निफ्टी ने दिया ये संकेत

GIFT Nifty Today: सोमवार को गिफ्ट निफ्टी 2 अंकों की मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। यह सुबह NSE IX पर लगभग 25,587 पर ट्रेड कर रहा था।

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Nov 2025, 08:18 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Outlook on 10 November: पिछले कारोबारी सप्ताह शेयर बाजार भारी उथल-पुथल रही। शुक्रवार को बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। मिलते-जुलते वैश्विक संकेतों की वजह से निवेशकों का सेंटीमेंट अच्छा रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से भारत के साथ ट्रेड डील की बातचीत पर किया गया पॉजिटिव कमेंट ने राहत दी। वहीं, आज से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए एनालिस्टों ने कहा कि मार्केट रेंज बाउंड करेगा। ग्लोबाल मार्केट्स के मिक्स संकेतों का असर बना रहेगा, लेकिन बेहतर कॉर्पोरेट कमाई और भारत-अमेरिका ट्रेड डील में प्रोग्रेस की खबर से ऊपरी स्तरों पर सपोर्ट मिल सकता है। कुल मिलाकर निवेशक सतर्क रहेंगे।

GIFT Nifty Today

सोमवार को गिफ्ट निफ्टी 2 अंकों की मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। यह सुबह NSE IX पर लगभग 25,587 पर ट्रेड कर रहा था। ऐसे में आज के कारोबार के लिए सेंसेक्स और निफ्टी की सपाट शुरुआत की संभावना है।

ऐसा रहा अमेरिकी बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें तो, इकोनॉमिक को लेकर चिंताएं और टेक्निकल सेक्टर में हाई वैल्यूएशन की वजह से निवेशक सतर्क रहे। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 74.80 अंकों या 0.16% की बढ़त के साथ 46,987.10 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 8.48 अंक या 0.13% के उछाल के साथ 6,728.80 पर पहुंच गया। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 49.45 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 23,004.54 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें | दूसरे चरण की 122 सीटों पर मतदान कल, दोनों खेमों में जुबानी जंग तेज

जल्द खत्म हो सकता है US गवर्नमेंट शटडाउन

बता दें कि अमेरिका में 40 दिनों से चल रहा गवर्नमेंट शटडाउन अब समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सीनेट एक महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी में है। सदन से पास बिल को आगे बढ़ाने पर रविवार (भारत में सोमवार) रात मतदान होने की उम्मीद है। इस बिल में संशोधन कर शॉर्ट टर्म फंडिंग सिस्टम को शामिल किया जाएगा।

यह जनवरी 2026 तक सरकार को चलाने का प्रावधान रखता है। साथ ही, तीन पूर्ण वर्षीय विनियोजन बिलों का पैकेज जोड़ा जाएगा। यह कदम शटडाउन खत्म करने में निर्णायक साबित हो सकता है। शटडाउन की समाप्त होने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में स्थिरता आएगी ,जिससे वैश्विक बाजारों सहित भारतीय शेयर बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। निवेशक इस पर अपनी कड़ी नजर बनाए हुए है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में आज इन फैक्टर्स का दिखेगा असर, गिफ्ट निफ्टी ने दिया ये संकेत
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में आज इन फैक्टर्स का दिखेगा असर, गिफ्ट निफ्टी ने दिया ये संकेत