Stock Market Outlook on 12 November: शेयर बाजार ने मंगलवार को शुरुआती गिरावट को रिकवर करते हुए उछाल के साथ बंद हुआ। यह तेजी अमेरिकी और एशियन मार्केट के पॉजिटिव नोट में ट्रेड करने की वजह से आई। वहीं आगे की बात करें, तो जानकारों का कहना है कि Q2 रिजल्ट सीजन पॉजिटिव नोट में बंद होने की संभावना है। शार्ट टर्म मार्केट की दिशा चालू अर्निंग सीजन और अमेरिका-भारत ट्रेड डील में प्रेग्रेस पर निर्भर करेगी।
निफ्टी टेक्निकल व्यू
LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने मंगलवार को कहा, ‘निफ्टी आज दिन भर ऊपर-नीचे करता रहा, लेकिन आखिर में अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। मंगलवार की तेज़ चाल ने इंडेक्स को डेली चार्ट पर 21EMA के ऊपर वापस ला दिया। RSI बस अब बुलिश क्रॉसओवर में घुसने वाला है। इसके अलावा, 21EMA और 50EMA का पॉजिटिव क्रॉसओवर भी चल रहा है। शॉर्ट टर्म में ट्रेंड बढ़िया लग रहा है, ऊपर की तरफ रैली हो सकती है और 26,000 तक जा सकता है। सपोर्ट अब 25,600 पर है। आगे चलकर निफ्टी पर लॉन्ग व्यू है, स्टॉप लॉस 25,600 रखिए और टारगेट 26,000 का है।’
गिफ्ट निफ्टी में 144 अंकों की तेजी
आज गिफ्ट निफ्टी ने दलाल स्ट्रीट के लिए पॉजिटिव संकेत दिए हैं। यह बुधवार सुबह 25,955 के आसपास कारोबार कर रहा था, पिछले बंद फ्यूचर भाव से 144 अंक अधिक है। इससे साफ पता चलता है कि निफ्टी और सेंसेक्स आज गैप-अप के साथ खुल सकते हैं।
ऐसा रहा अमेरिकी बाजार
अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें, तो मंगलवार को यह मिक्स-अप बंद हुआ लेकिन कुल मिलाकर पॉजिटिव महौल रहा। इस दौरान डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। हालांकि, यह तेजी सीनेट में अमेरिकी सरकारी शटडाउन खत्म होने वाला बिल पास होने की वजह से आई। बीते कल डाउ जोंस में 1.18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह 47,927.96 पर सेटल हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 0.21 फीसदी चढ़कर 6,846.61 पर बंद हुआ। हालांकि, नैस्डैक 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,468.30 पर आ गया।