Stock Market Outlook 15 December: शेयर बाजार ने पिछले सप्ताह भी अपनी अस्थिरता दिखाई। आखिर में यह निगेटिव नोट पर बंद हुआ। घरेलू और ग्लोबल संकेतों के मिलते-जुलते प्रभाव से निवेशकों का सेंटीमेंट ज्यादातर समय कमजोर रहा। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ा, बिकवाली का दबाव बढ़ता गया। लेकिन आखिरी सत्रों में आई मामूली तेजी ने कुछ रिकवरी की।अब सबकी नजरें आने वाले आंकड़ों पर टिकी हुई हैं, जो बाजार की दिशा तय करेंगे।
निफ्टी आउटलुक
चॉइस ब्रोकिंग ने कहा, पिछले सप्ताह निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआत में यह 26,178 के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया, लेकिन फिर मुनाफा वसूली शुरू हुई और लगातार तीन कारोबारी सत्रों में गिरावट आई। इससे इंडेक्स 25,693 के निचले स्तर तक फिसल गया। हालांकि, उसके बाद के दो सत्रों में नीचे से अच्छी खरीदारी आई और निफ्टी रिकवरी करते हुए 26,046.95 पर बंद हुआ।
निफ्टी अभी भी अपने प्रमुख मूविंग एवरेज—20 दिन, 50 दिन और 200 दिन के EMA—के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो लंबे समय की तेजी का संकेत है।जब तक इंडेक्स इन स्तरों के ऊपर बना रहता है, बाजार का रुझान सकारात्मक और ऊपर की ओर झुका हुआ रहेगा। ऊपरी स्तरों पर तत्काल रुकावट 26,200 पर है, उसके बाद 26,400 और 26,500 के स्तर आ सकते हैं। नीचे की ओर सपोर्ट 25,900 और फिर 25,800 पर दिख रहा है। अगर 25,700 से नीचे टूटता है, तो और बिकवाली बढ़ सकती है।
Gift Nifty Today
गिफ्टी ने निगेटिव संकेत दे रहा है। सोमवार को यह पिछले बंद भाव 98 अंक या 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,037 के लेवल पर कामकाज कर रहा था। ऐसे में आज के कारोबार में भी सेंसेक्स निफ्टी लाल निशान में खुल सकते हैं।
US मार्केट अपडेट
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 1.07 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 6,827.41 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 1.69 प्रतिशत टूटकर 23,195.17 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 245.96 अंकों या 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 48,458.05 पर क्लोज हुआ।