Stock Market Outlook: आज बाजार में तूफानी तेजी के आसार, GIFT Nifty 350 अंक ऊपर, जानिए एशियाई बाजारों का हाल

Stock Market Outlook Today: गिफ्ट निफ्टी में 350 अंकों के उछाल और अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी से भारतीय शेयर बाजार में भारी गैप-अप की उम्मीद है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड5 Nov 2026, 08:38 AM IST
Stock Market Outlook: आज बाजार में तूफानी तेजी के आसार, GIFT Nifty 350 अंक ऊपर (AI-Image)
Stock Market Outlook: आज बाजार में तूफानी तेजी के आसार, GIFT Nifty 350 अंक ऊपर (AI-Image)

Stock Market Outlook Today: शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को तूफानी तेजी आने की उम्मीद है। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 350 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ कामकाज करता देखा गया। साथ ही अमेरिकी मिड टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की अप्रत्याशित जीत और वॉल स्ट्रीट पर आई रिकॉर्ड तेजी ने एशियाई बाजारों में हलचल तेज कर दी है। बीते सत्र यानी बुधवार को भारतीय बाजार ने लगातार पांचवें दिन अच्छी तेजी के साथ बंद हुआ था। फाइनेंशियल,FMCG और ऑटोमोबाइल सेक्टर के दिग्गज शेयरों में आई जोरदार खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की वापसी और कच्चे तेल के दामों में आई तेज गिरावट ने भी सेंटीमेंट बदला है।

GIFT Nifty में 350 अंकों से ज्यादा का उछाल

आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए गिफ्ट निफ्टी से बेहद पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। यह निफ्टी फ्यूचर्स के मुकाबले 350 अंकों की जोरदार तेजी के साथ 24,300 के आसपास कारोबार कर रहा था। ऐसे में आज दलाल स्ट्रीट पर बड़े गैप-अप के साथ कामकाज की शुरुआत होने की उम्मीद है।

निफ्टी 50 आउटलुक

LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा के मुताबिक, बुधवार के सत्र में आई हल्की मुनाफावसूली को इंडेक्स ने अपने 100-दिवसीय मूविंग एवरेज के पास आसानी से संभाल लिया। यह ट्रेंड स्पष्ट करता है कि निचले स्तरों पर खरीदार पूरी तरह सक्रिय हैं और बाजार पर बुल्स कंट्रोल बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, लगभग 23,700 के लेवल पर 100-DMA इंडेक्स के लिए इमीडिएट सपोर्ट का काम करेगा। ऊपरी लेवल पर, 24,000 का स्तर अहम साइकोलॉजिकल रेजिस्टेंस और 200-DMA के रूप में रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसे में मौजूदा आउटलुक को देखते हुए बाय ऑन डिप्स की रणनीति अपनाना सबसे मुफीद फैसला साबित हो सकता है। 23,700 का स्तर मजबूत सपोर्ट रहेगा, जबकि 24,000 और 24,200 के स्तर प्रमुख रेजिस्टेंस के तौर पर काम करेंगे।

ट्रंप की हार के बाद अमेरिकी बाजार में बहार

अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन में रिप्रेजेंटेटिव कमेटी और सीनेट दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद वॉल स्ट्रीट पर जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कच्चा तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट ने इस तेजी को समर्थन दिया। कई टॉप लीडर्स ने रिपब्लिकन पार्टी की हार का कारण ईरान युद्ध बताया है।

Dow Jones Industrial Average

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने 3% का रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया। यह 1,500 से अधिक अंक उछलकर 8 सितंबर के बाद पहली बार 53,000 के लेवल के पार बंद होने में कामयाब रहा। पिछले साल 9 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से रेसिप्रोकल टैरिफ पर पहली बार रोक लगाए जाने के बाद से यह डॉव जोन्स की इंट्राडे सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की गई थी।

Nasdaq

नैस्डैक फ्यूचर्स में बुधवार को 1.6% की शानदार तेजी दर्ज की गई। चुनावी नतीजे स्पष्ट होने के तुरंत बाद नैस्डैक शुरुआती कारोबार में 650 अंकों से अधिक फिसल गया था, लेकिन इसके तुरंत बाद तेज रिकवरी देखने को मिली और दिन के अंत तक इसने अपना सारा नुकसान पूरी तरह पाटते हुए हरे निशान में क्लोजिंग दी।

S&P 500

S&P 500 इंडेक्स में भी बुधवार के सत्र के दौरान 1.5% से अधिक का उछाल दर्ज किया गया।

कोस्पी में 4% से ज्यादा की गिरावट

दक्षिण कोरिया के कोस्पी (KOSPI) में शुरुआती कारोबार के दौरान पैनिक सेलिंग देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स इंट्राडे में 4% से अधिक टूटकर 5,400 के स्तर से नीचे आ गया।

निक्कई में भारी उतार-चढ़ाव

जापान का निक्केई 225 शुरुआती घंटों में 0.50% की बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्द ही यह अपनी बढ़त गंवाकर लाल निशान में पहुंच गया। चुनाव के बाद की राजनीतिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों की तरफ से मुनाफावसूली किए जाने से यह 1.24% की गिरावट के साथ 61,417.15 के लेवल पर आ गया।

ताइवानी बाजार का हाल

आज के कारोबार में ताइवानी शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। TAIEX बिकवाली के दबाव में 1.81% फिसलकर 42,171.78 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Outlook: आज बाजार में तूफानी तेजी के आसार, GIFT Nifty 350 अंक ऊपर, जानिए एशियाई बाजारों का हाल
More