Stock Market Outlook: क्या बाजार में US Fed Rate Cut का दिखेगा असर? गिफ्ट निफ्टी ने दिया ये संकेत

stock market outlook 11 Dec: 

Shivam Shukla
अपडेटेड11 Dec 2025, 08:23 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Outlook December: शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। एक समय लग रहा था कि बाजार आज तेजी पकड़ेगा, लेकिन ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। लिहाजा, बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स अपनी शुरुआती बढ़त खोकर लाल निशान पर बंद हुए। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी बाजार पूरी तरह से ग्लोबल संकेतों पर टिका हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कल रात अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.25% की कटौती की। यह लगातार तीसरी बार है, जबक फेड रिजर्व ने ब्याज दरों को घटाया है। फेड के इस कदम से अमेरिका की प्रमुख दर लगभग 3.6% पर आ गई है, जो पिछले लगभग तीन साल का सबसे निचला स्तर है।

निफ्टी आउटलुक

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा, बुधवार को बाजार में बिकवाली का दबाव साफ दिख रहा है। निफ्टी को एक बार फिर 50 डे मूविंग एवरेज (50 EMA) के पास सपोर्ट मिला, लेकिन उससे नीचे टिक नहीं पाया। सबसे बड़ी बात ये है कि RSI इंडिकेटर भी अब अपनी पुरानी रेंज से नीचे फिसल गया है। साथ ही निफ्टी ने हालिया तेजी के 50% रिट्रेसमेंट लेवल को भी तोड़ दिया है, जो कमजोरी की बड़ी निशानी मानी जाती है। उन्होंने आगे कहा, अब शॉर्ट टर्म में बाजार पर दबाव बना रहेगा। इमीडिएट सपोर्ट 25,700 के आसपास है। अगर ये लेवल भी आज सुबह या जल्दी ही टूट गया, तो फिर 25,610 और उसके बाद 25,530 तक गिरावट आ सकती है। ऊपरी स्तर पर 25,870 बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर 25,960-26,000 तक की रेंज में भारी बिकवाली आएगी।

गिफ्ट निफ्टी में तेजी

शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी के साथ कामकाज शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। NSE IX पर गिफ्ट निफ्टी 131 अंक या 0.5 प्रतिशत के उछाल के साथ 25,966 के लेवल पर कामकाज कर रहा था। ऐसे में दलाल स्ट्रीट पर गैप-अप ओपनिंग हो सकती है।

यह भी पढ़ें | क्या बैंक ने होम लोन के ब्याज दरों को घटाने से किया मना? जानिए अब क्या करें

अमेरिकी बाजार का ऐसा रहा हाल

अमेरिकी बाजार की बात करें, तो बुधवार को यहां तेजी देखने को मिली। S&P 500 इंडेक्स 46 अंक चढ़कर 6,886 के स्तर पर बंद हुआ। ये इंडेक्स अपने 28 अक्टूबर के ऑल-टाइम हाई के बहुत करीब पहुंचा था, लेकिन आखिरी घंटों में थोड़ा दबाव आया और रिकॉर्ड को छू नहीं पाया। दूसरी तरफ, डॉव जोंस ने शानदार छलांग लगाई। यह 497 अंक या 1 प्रतिशत मजबूत होकर 48,057 पर बंद हुआ। इसके बाद नैस्डैक 77 अंक या 0.33% चढ़कर 23,654 पर बंद हुआ।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: क्या बाजार में US Fed Rate Cut का दिखेगा असर? गिफ्ट निफ्टी ने दिया ये संकेत
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: क्या बाजार में US Fed Rate Cut का दिखेगा असर? गिफ्ट निफ्टी ने दिया ये संकेत