
Stock Market Performance in October: भारतीय शेयर बाजार में अक्टूबर के महीने में शानदार तेजी देखने को मिली। सभी सेगमेंट में पॉजिटिव मोमेंटम बना रहा। निफ्टी मिडकैप 150 ने 4.79 प्रतिशत की तेजी हासिल की। इसके बाद निफ्टी 50 इंडेक्स 4.51 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया। मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, लार्ज, मिड, स्मॉल और माइक्रो – हर कैप सेगमेंट ने पॉजिटिव प्रदर्शन किया। निफ्टी 500 में 4.29 फीसदी की तेजी आई, जबकि निफ्टी नेक्स्ट 50 में 2.92 फीसदी की मजबूत दर्ज की गई। इसके बाद निफ्टी माइक्रोकैप 250 में 3.93 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 250 में 3.72 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
सेक्टर्स की बात करें, तो रियल्टी ने कंजप्शन में बढ़ती डिमांड के दम पर 9.2 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की और लिस्ट में सबसे ऊपर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी सेक्टर्स ने हरे निशान में ट्रेड किए। आईटी इंडेक्स ने अक्टूबर में 6.11 फीसदी की तेजी दिखाई, हालांकि सालाना आधार पर यह अभी भी 11 फीसदी नीचे बना हुआ है।
बैंकिंग सेक्टर में भी जोरदार उछाल आया। बैंक इंडेक्स 5.75 फीसदी चढ़ा। तीन महीनों में यह 3.24 फीसदी, छह महीनों में 4.88 फीसदी और पिछले एक साल में 12.24 फीसदी ऊपर रहा। डिफेंस सेक्टर ने भी अपनी मजबूती बरकरार रखी। अक्टूबर में 3.63 फीसदी की बढ़त हासिल की। इसने तीन महीने में 4.61 फीसदी, छह महीने में 14.12 फीसदी और एक साल में 28.17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की।
बता दें कि लॉन्ग टर्म के आंकड़े उत्साहित करने वाले हैं। निफ्टी मिडकैप 150 ने तीन महीनों में 3.21 फीसदी, छह महीनों में 10.93 फीसदी और पिछले एक साल में 5.60 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया। दूसरी ओर, निफ्टी 50 ने तीन महीनों में 3.85 फीसदी, छह महीनों में 5.70 फीसदी और एक साल में 6.27 फीसदी का प्रदर्शन किया। ब्रॉड मार्केट इंडेक्स निफ्टी 500 ने तीन महीनों में 3.47 फीसदी, छह महीनों में 7.63 फीसदी और एक साल में 4.50 फीसदी की मजबूती दिखाई। ये आंकड़े बताते हैं कि मिडकैप और लार्जकैप दोनों ही निवेशकों के लिए आकर्षक बने हुए हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.