Stock Market Rally: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 22,800 के ऊपर, ट्रंप के इस बयान से मची खलबली

Stock Market Rally: 1 अप्रैल को शेयर बाजार तूफानी रैली के साथ खुला। सेंसेक्स में 1800 अंकों से ज्यादा की तेजी रही, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 22,800 के ऊपर ओपन हुआ।  

Shivam Shukla
अपडेटेड1 Apr 2026, 09:19 AM IST
Stock Market Rally
Stock Market Rally

Stock Market Rally Today 1 April 2026: नए फाइनेंशियल ईयर यानी 1 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार ने शानदार रैली के साथ कामकाज की शुरुआत की है। आज बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1900 अंकों या 2.64% की बढ़त के साथ 73,847 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 550 अंक या 2.5% चढ़कर इंट्राडे में 22,902 के स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजार में यह रैली मिडिल ईस्ट युद्ध खत्म होने के संकेत मिलने के बाद आई है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य बिना खोले युद्ध खत्म करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने अपने हालिया बयान में कहा कि ईरान संघर्ष अपने आखिरी पड़ाव में हो सकता है और अगले दो-तीन सप्ताह में खत्म होने की उम्मीद है।

निवेशकों को 10 लाख करोड़ का मुनाफा

बुधवार को शेयर बाजार में आई इस जोरदार बढ़त से निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये मुनाफा हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन कुछ ही मिनटों में 422 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 412 लाख करोड़ रुपये था।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल

आज के कारोबार में सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान में ट्रेडिंग की शुरुआत किए। ट्रेंट के शेयरों में सबसे अधिक उछाल देखने को मिला। यह 7% से ज्यादा चढ़ गया, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयरों में लगभग 6% की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद,बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, इंडिगो,L&T, M&M, इटर्नल, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, SBI और HDFC Bank के शेयर भी 3-5% तक की रैली के साथ खुले।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में खुले

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कामकाज करते दिखे। निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑटो में 3% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान मार्केट की अस्थिरता को मापने वाला इंडिया विक्स (Nifty VIX) लगभग 11% टूटकर 24.94 के लेवल पर आ गया।

मार्केट में क्यों आई तेजी (Why Market is Up Today)

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, "ईरान की तरफ से जारी बयानों में युद्ध खत्म करने के संकेत मिल रहे हैं। ईरानी राष्ट्रपति ने युद्ध खत्म करने के प्रति खुलापन जताया है और विदेश मंत्री ने भी पुष्टि की है कि अमेरिका के साथ संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है। इससे लग रहा है कि युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है। इस खबर का असर पहले से ही दिखने लगा है। क्रूड ऑयल की कीमतें गिर रही हैं और अमेरिकी बांड यील्ड भी कम हो रहा है। बाजार इस डी-एस्केलेशन को इवेंट से पहले ही कम करने लगा है।

उन्होंने आगे कहा कि मार्च सीरीज में बैंक निफ्टी सबसे ज्यादा टूटा। लगभग 17% की भारी गिरावट आई। अब जब बाजार बढ़ेगा, तो बैंक निफ्टी में तेज रिकवरी की अच्छी संभावना है। कुछ बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों को बिना किसी बुनियादी वजह के बहुत दबाया गया है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए ये शेयर खरीदने का अच्छा मौका है। 30 मार्च को टैक्स हार्वेस्टिंग की बिकवाली के चलते कई सेक्टर्स के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई। इनमें से ज्यादातर शेयरों में आज रिबाउंड देखने को मिल सकता है।"

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Rally: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 22,800 के ऊपर, ट्रंप के इस बयान से मची खलबली
More