Stock Market Today 3 Feb 2026: भारत अमेरिका ट्रेड डील से गदगद हुआ बाजार, सेंसेक्स 3600 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,300 के पार

Stock Market Today 3 Feb 2026: शेयर बाजार में आज जोरदार रैली देखने को मिली है। सेंसेक्स 3600 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 26,300 के ऊपर ओपन हुआ।  

Shivam Shukla
अपडेटेड3 Feb 2026, 09:17 AM IST
Stock Market Rally
Stock Market Rally

Stock Market Today 3 Feb 2026: शेयर बाजार मंगलवार को तूफानी तेजी के साथ कामकाज के लिए खुला। BSE बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 3656.74 अंकों या 4.48% की रैली के साथ 85,323.20 के लेवल पर ओपनिंग दी, जबकि सोमवार को 81,666.46 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 1,219.65 अंक या 4.86% चढ़कर 26,308.05 के लेवल पर खुला।

US-India Trade Deal का असर

आज के कारोबार में आई इस तेजी के पीछे की वजह भारत और अमेरिका के बीच हुए बड़े व्यापारिक समझौते (Trade Deal) की खबर है। दरअसल, कल देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के बाद ट्रंप से दोनों देशों के बीच ट्रेड डील का ऐलान किया। ट्रंप ने साफ किया है कि वजह भारतीय सामानों पर ट्रैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें | Gold Rate Today: सोने के उतार-चढ़ाव पर वित्तमंत्री का आया बयान, बताई ये बड़ी वजह

दोबारा लौटेंगे विदेशी निवेशक

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस डील के साथ ही मार्केट में पिछले काफी समय से चली आ रही अनिश्चितता खत्म हो जाएगी। वहीं, अब विदेशी निवेशक (FIIs) भी भारतीय बाजार में दोबारा पैसा लगाने की तैयारी में हैं। इसके अलावा, गिरते हुए रुपये को भी इस डील से सहारा मिलने की उम्मीद है।

एक्सपर्ट की राय

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च हेड संतोष मीणा के मुताबिक, ‘भारत-यूएस ट्रेड डील की घोषणा ने मार्केट का मूड बदल दिया है। आज सुबह बाजार मजबूती के साथ खुला और अब इस बात की पूरी संभावना है कि निफ्टी जल्द ही अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर नया शिखर छुएगा। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया भी अब मजबूती दिखा सकता है।’

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today 3 Feb 2026: भारत अमेरिका ट्रेड डील से गदगद हुआ बाजार, सेंसेक्स 3600 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,300 के पार
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today 3 Feb 2026: भारत अमेरिका ट्रेड डील से गदगद हुआ बाजार, सेंसेक्स 3600 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,300 के पार