Stock Market Rally: शेयर बाजार में बंपर उछाल, धनतेरस से पहले जमकर हो रही खरीदारी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला

Stock Market Rally Today: अमेरिकी मिड टर्म चुनावों के नतीजों, वॉल स्ट्रीट में उछाल और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते सेंसेक्स 2% से अधिक चढ़कर 78,910 पर खुला, जबकि निफ्टी 24,378 के पार पहुंचा।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड5 Nov 2026, 09:31 AM IST
Stock Market Rally: शेयर बाजार में बंपर उछाल, धनतेरस से पहले जमकर हो रही खरीदारी
Stock Market Rally: शेयर बाजार में बंपर उछाल, धनतेरस से पहले जमकर हो रही खरीदारी

Stock Market Rally Today 5 November 2026: शेयर बाजार में गुरुवार, 5 नवंबर को तूफानी उछाल देखने को मिल रहा है। यह उछाल अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगने के बाद देखने को मिला है। अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन में रिप्रेजेंटेटिव कमेटी और सीनेट दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद वॉल स्ट्रीट पर जबरदस्त उछाल और कच्चा तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट ने इस तेजी को समर्थन दिया। आज सुबह बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 2 प्रतिशत से ज्यादा या 1621 अंकों की तेजी के साथ 78,922.44 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 431 अंक या 1.8 प्रतिशत ने 24,391.95 पर ओपनिंग दी।

Advertisement

इन शेयरों ने रैली को किया लीड

आज के कारोबार में सेक्टोरल इंडेक्स काफी ऊंचे लेवल पर कामकाज करते दिखे। फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, सीमेंट और रियल्टी शेयरों ने मार्केट की रैली को लीड किया। वहीं, बैंकिंग, IT, FMCG, मेटल, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी बढ़ोतरी दर्ज किए। इससे पूरे बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल रहा। फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स लाल निशान में कामकाज करने वाले इडेक्सों में शामिल रहे।

1.कच्चा तेल की कीमतों में भारी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को आई तेजी में कच्चा तेल की कीमतों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लुढ़ककर दो महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद भू-राजनीतिक समीकरण बदलते दिख रहे हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि इस सत्ता परिवर्तन से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है। इसी भू-राजनीतिक राहत की उम्मीद में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1% टूटकर 93.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसमें 8.7% की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

Advertisement

2. FII की खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ महीनों में विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की थी, लेकिन अब स्थिति बदलती दिख रही है। कुछ दिनों से विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार में अपनी खरीदारी फिर से शुरू कर दी है। प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को विदेशी निवेशकों ने घरेलू बाजार में 72.84 अरब रुपये या करीब 76.96 करोड़ डॉलर के शेयर खरीदे। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब विदेशी निवेशक शुद्ध खरीदार रहे हैं।

3. ग्लोबल मार्केट में रैली का असर

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद बुधवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। नतीजों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और वे जोखिम भरे एसेट्स में भी दांव लगा रहे हैं। ग्लोबल लेवल पर बने इस पॉजिटिव माहौल का सीधा फायदा एशियाई बाजारों, खासकर भारतीय इंडेक्सों को मिला। गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी बढ़त का रुख बना रहा। अमेरिकी संसद पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी का एकतरफा नियंत्रण टूटने के बाद डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया, जिसने एशियाई बाजारों में खरीदारी के सेंटीमेंट को सपोर्ट किया।

Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉ...Read More

होममार्केटStock Market Rally: शेयर बाजार में बंपर उछाल, धनतेरस से पहले जमकर हो रही खरीदारी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला
अगला लेख पढ़ें
OPEN IN APP
HomeMarketsPortfolioPremiumGet App