Stock Market Holiday: शेयर बाजार आज खुला रहेगा या बंद? महावीर जयंती पर NSE और BSE की देख लें छुट्टियों की लिस्ट

Stock Market Holiday Today: शेयर बाजार में आज यानी 31 मार्च 2026 को कोई कामकाज नहीं होगा। महावीर जयंती 2026 के मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे। देखें आगामी छुट्टियों की पूरी लिस्ट। 

Shivam Shukla
अपडेटेड31 Mar 2026, 06:55 AM IST
Stock Market Holiday: क्या आज शेयर बाजार रहेगा बंद?
Stock Market Holiday: क्या आज शेयर बाजार रहेगा बंद?

Stock Market Holiday Mahavir Jayanti 2026: भारतीय शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स के लिए यह सप्ताह थोड़ा छोटा रहने वाला है। आज, 31 मार्च को दलाल स्ट्रीट पर सन्नाटा पसरा रहेगा। श्री महावीर जयंती (Mahavir Jayanti 2026) के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों ही पूरी तरह बंद रहेंगे। इस सप्ताह छुट्टी केवल महावीर जयंती तक सीमित नहीं हैं। शुक्रवार, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी दोनों एक्सचेंज पूरी तरह बंद रहेंगे। बता दें कि पिछले दो सप्ताह के भीतर बाजार में यह तीसरी छुट्टी है। इससे पहले, 26 मार्च को श्री राम नवमी के अवसर पर भी शेयर बाजार बंद रहे थे।

MCX और NCDEX के कामकाज पर भी पड़ेगा असर

बाजार में महावीर जयंती 2026 का असर इक्विटी मार्केट के साथ-साथ कमोडिटी बाजार में भी दिखाई देगा। देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर महावीर जयंती के दिन सुबह के सत्र (9 से 5 बजे तक) में कोई कामकाज नहीं होगा। हालांकि, शाम के सत्र में ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी। निवेशक शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक ट्रेडिंग कर सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पूरे दिन के लिए बंद रहेगा। ऐसे में जो लोग एग्री-कमोडिटी या अन्य धातुओं में ट्रेड करते हैं, उन्हें अपनी स्ट्रैटजी इस टाइम टेबल के हिसाब से बदलनी होगी।

यह भी पढ़ें | Stocks to Buy: 50% की गिरावट के बाद बजाज हाउसिंग बना आकर्षक, खरीदने की सलाह

शेयर बाजार की आगामी छुट्टियों की लिस्ट

साल 2026 के कैलेंडर पर नजर डालें, तो कुल 16 निर्धारित छुट्टियां हैं। इनमें से चार पहले ही बीत चुकी हैं। इस सप्ताह की दो छुट्टियों के बाद, साल के बाकी नौ महीनों में 10 दिन और शेयर बाजार बंद रहेगा। शेयर बाजार की अगली छुट्टी 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर होगी। इसके बाद 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर अवकाश रहेगा। वहीं, 28 मई को बकरी ईद, 26 जून को मुहर्रम, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली-बलीप्रतिपदा, 24 नवंबर को गुरु नानक देव प्रकाश पर्व और आखिर में 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बाजार बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें | Income Tax New Rules: क्या 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी टेक-होम सैलरी?

शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट 2026 (Stock Market Holidays 2026)

क्र.सं.दिनांकदिनत्योहार / अवसर
115 जनवरी 2026गुरुवारनगर निगम चुनाव - महाराष्ट्र
226 जनवरी 2026सोमवारगणतंत्र दिवस
303 मार्च 2026मंगलवारहोली
426 मार्च 2026गुरुवारश्री राम नवमी
531 मार्च 2026मंगलवारश्री महावीर जयंती
603 अप्रैल 2026शुक्रवारगुड फ्राइडे
714 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
801 मई 2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
928 मई 2026गुरुवारबकरी ईद (ईद-उल-जुहा)
1026 जून 2026शुक्रवारमुहर्रम
1114 सितंबर 2026सोमवारगणेश चतुर्थी
1202 अक्टूबर 2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
1320 अक्टूबर 2026मंगलवारदशहरा
1410 नवंबर 2026मंगलवारदीपावली (बलिप्रतिपदा)
1524 नवंबर 2026मंगलवारगुरु नानक जयंती (प्रकाश गुरपुरब)
1625 दिसंबर 2026शुक्रवारक्रिसमस
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Holiday: शेयर बाजार आज खुला रहेगा या बंद? महावीर जयंती पर NSE और BSE की देख लें छुट्टियों की लिस्ट
More