
Stock Market Closing on 17 November: शेयर बाजार आज शानदार तेजी के साथ कारोबार की समाप्ति की। सोमवार को BSE सेंसेक्स 388.17 अंक या 0.45% चढ़कर 84,950.95 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 103.41 या 0.40% मजबूत होकर 26,013.45 के लेवल पर बंद हुआ। आज की रैली में PSU Bank स्टॉक्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ‘मार्केट अभी भी अच्छा चल रहा है और 26,000 के महत्वपूर्ण लेवल के आस-पास मंडरा रहा है। निवेशक किसी बड़े ट्रिगर का इंतजार कर रहे हैं, इसे और ऊपर ले जाए। सबसे बड़ा ट्रिगर एक पॉसिबल ट्रेड डील हो सकता है। इस पर पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। अभी रिस्क-रिवॉर्ड का बैलेंस काफी फेवरेबल है, क्योंकि मिडकैप कंपनियों के Q2 रिजल्ट्स उम्मीद से कहीं बेहतर आए हैं। इससे ग्रोथ के दोबारा पटरी पर आने का भरोसा मज़बूत हुआ है और आगे चलकर अर्निंग अपग्रेड की भी अच्छी संभावना दिख रही है।’
आज के कारोबार में सबसे अधिक निफ्टी PSU Bank इंडेक्स ने बढ़त हासिल की है। यह 1.09 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.85 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुआ। इसके बाद बैंक निफ्टी 0.76 प्रतिशत मजबूती के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा 0.20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। सबसे आखिरी में निफ्टी मेटल 0.1 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक से इटरनल के शेयर 1.94 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुए, जबकि मारुति सुजुकी के शेयरों में 1.34 प्रतिशत की तेजी आई है। इसके बाद कोटक महिंद्रा के शेयरों में 1.26 और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, टेक महिंद्रा के शेयर 1.06 प्रतिशत की बढ़त हासिल किए हैं।
दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयरों में सबसे अधिक 4.83% की गिरावट आई है, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.70% टूटकर बंद हुए। इसके बाद एशियन पेंट्स के शेयरों में 0.67% और BEL में 0.57% की गिरावट आई है। वहीं, टाटा स्टील के शेयर 0.43% लुढ़ककर बंद हुए।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.