
Stock Market Live Updates on 29 September: पिछले सप्ताह शेयर बाजार ने भारी सेलिंग प्रेशर देखा। इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स 2.5 प्रतिशत टूटकर लगातार तीसरे हफ्ते लाल निशान में बंद हुए। वहीं, शुक्रवार को सेंसेक्स 733.22 अंक या 0.90% लुढ़ककर 80,426.46 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 236.15 अंक या 0.95% की गिरावट के साथ 24,654.70 के लेवल पर बंद हुआ।
वहीं, इस सप्ताह मार्केट एक ऐसे हफ्ते में इंट्री ले रहा है, जिसमें डेटा का बोलबाला रहेगा। घरेलू और वैश्विक दोनों संकेत बाजार की गति तय करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत फैसले, इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन और सितंबर डेरिवेटिव की एक्सपायरी मार्केट में अस्थिरता बढ़ा सकती है।
LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुव ने कहा, शुक्रवार को निफ्टी डेली और वीकली दोनों चार्टों पर एक बियरिश कैंडल बनाते हुए बंद हुआ, जो लगातार कमजोरी का संकेत है। गुरुवार को 20-डे और 50-डे EMA तोड़ने के बाद हुई फॉलोअप सेलिंग शर्ट टर्म के साथ-साथ व्यापक बाजार सेंटीमेंट के लिए बियरिश आउटलुक पुष्टि करती है।
उन्होंने कहा जब तक बाजार 25,000 के लेवल से नीचे बना रहता है, तब तक मंदी का रुख बना रहने की उम्मीद है। इंडेक्स अपने 100-दिवसीय EMA से नीचे बंद होने के साथ, यह 24,400 के आसपास 200-डे EMA टेक्स कर सकता है। निफ्टी को इमीडिएट सपोर्ट 24,600 पर है, जबकि किसी भी करेक्शन को 24,800 के लेवल के पास रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
सोमवार को गिफ्ट निफ्टी बढ़त की ओर इशारा कर रहा है। आज सुबह NSE IX पर 120 अंकों के उछाल के साथ 24810 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। ऐसे में भारतीय शेयर बाजार में आज गैप-अप ओपनिंग हो सकती है।
अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें, तो शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार की समाप्ति हुई। Dow Jones Industrial Average 299.97 अंक या 0.65% मजबूत होकर 46,247.29 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 38.98 अंक या 0.59% की रैली के साथ 6,643.70 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nasdaq Composite 99.37 अंक या 0.44% उछाल के साथ 22,484.07 के लेवल पर बंद हुआ।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.