
Share Market news: दिवाली के बाद घरेलू शेयर बाजारों में रौनक बनी हुई है। बीते हफ्ते लगातार चौथी बार बाजार में साप्ताहिक तेजी देखने को मिली। अब निवेशकों की नजर अगले हफ्ते आने वाले इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर टिकी है।
28 अक्टूबर को IIP के आंकड़े जारी होंगे। इससे पहले 27 अक्टूबर को इंडियन ऑयल के नतीजे आएंगे। 29 अक्टूबर को भेल, कोल इंडिया, एलएंडटी और सेल के नतीजे घोषित होंगे। 30 अक्टूबर को केनरा बैंक, सिप्ला, हुंडई इंडिया, एनटीपीसी और आईटीसी के नतीजे आएंगे। 31 अक्टूबर को एसीसी सीमेंट, बीईएल, भारत पेट्रोलियम, गेल और मारुति सुजुकी के नतीजे जारी होंगे।
निवेशकों की नजर भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता और अन्य वैश्विक कारकों पर भी रहेगी। इनका असर बाजार की चाल पर पड़ सकता है।
दिवाली के हफ्ते में बाजार का हाल
मंगलवार को दिवाली के मौके पर सिर्फ एक घंटे का मुहूर्त ट्रेडिंग हुआ। बुधवार को बलिप्रतिपदा पर बाजार बंद रहा। पहले तीन दिन बाजार में तेजी रही, लेकिन शुक्रवार को थोड़ी गिरावट आई। इस दौरान पहली बार बीएसई सेंसेक्स 85,000 और निफ्टी-50 26,000 के पार गया।
सेंसेक्स में 0.31% की साप्ताहिक बढ़त रही और यह 84,211.88 पर बंद हुआ। निफ्टी-50 में 0.33% की मजबूती रही और यह 25,795.15 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा तेजी रही।
सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर चढ़े। इन्फोसिस में सबसे ज्यादा 5.84% की तेजी रही। इसके बाद बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एचसीएल, रिलायंस, बीईएल, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एसबीआई, टाटा स्टील, सनफार्मा, आईटीसी, और टाइटन के शेयरों में भी बढ़त रही।
इटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 4.70% की गिरावट रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर टूटे।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.