Stock Market Today: अच्छी बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 500 अंकों का उछाल, निफ्टी 24,300 के ऊपर

Stock Market Today 16 April 2026: ग्लोबल बाजार से मजबूत संकेत के बाद आज भारतीय शेयर बाजार अच्छी तेजी के साथ कामकाज के लिए खुला।  

Shivam Shukla
अपडेटेड16 Apr 2026, 09:18 AM IST
 अच्छी बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 500 अंकों  का उछाल
अच्छी बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 500 अंकों का उछाल

Stock Market Today 16 April 2026: ग्लोबल मार्केट्स से मजबूत संकेत के बाद आज भारतीय शेयर बाजार ने गैप-अप ओपनिंग दी है। आज सुबह सेंसेक्स और निफ्टी 0.5% से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत किए। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 566.32 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 78,677.56 के स्तर पर खुल, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 153.9 अंक मजबूत होकर 24,385.20 के लेवल पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई। इसका मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीदें हैं, जिससे तेल आपूर्ति बाधित होने का डर कम हुआ।

इन शेयरों में जोरदार तेजी

आज के शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक उछाल इटर्नल के शेयरों में देखा गया। इसके शेयर 1.81% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि इन्फोसिस के शेयरों में 1.26% की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद ट्रेंट के शेयरों में 1.25% की तेजी और L&T में 1.22% का उछाल रिकॉर्ड किया गया। वहीं, इंडिगो के शेयर 1.19% मजबूत होकर कारोबार कर रहे थे।

इन शेयरों में दबाव

दूसरी तरफ, सबसे ज्यादा गिरावट हिंदुस्तान यूनिलिवर्स के शेयरों में दर्ज की गई। इसके शेयर शुरुआती कारोबार में 0.22% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि टाइटन में 0.17% की गिरावट देखी गई। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.16% लुढ़ककर कारोबार कर रहे थे, जबकि रिलायंस में 0.09% का नुकसान देखा गया। वहीं, कोटक बैंक के शेयर 0.03% लुढ़ककर कारोबार कर रहे थे।

निफ्टी रियल्टी सबसे आगे

शेयर बाजार में आज मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो रियल्टी सेक्टर सबसे आगे रहा। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स लगभग 2 फीसदी चढ़कर NSE का टॉप गेनर बना। आज बाजार में 2,235 शेयरों में तेजी आई, जबकि 255 शेयर लाल निशान में रहे। वहीं, 49 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

एक्सपर्ट की राय

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार ने कहा, "युद्ध शुरू हुए 47 दिन बीत चुके हैं। बाजार इसका क्या सिग्नल दे रहा है? ब्रेंट क्रूड हाल के पीक 119 डॉलर से गिरकर 95 डॉलर के स्तर पर आ गया है। अमेरिका में एसएंडपी 500 ने कल नया रिकॉर्ड 7022 पर बनाया, जबकि नास्डैक भी नई ऊंचाई पर पहुंच गया। क्रूड और अमेरिकी शेयर बाजार का यह मैसेज साफ है कि पश्चिम एशिया का संघर्ष ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। शेयर बाजार जल्द ही युद्ध खत्म होने की उम्मीद जता रहा है। भारत में निफ्टी युद्ध के बाद हुई 12 फीसदी की गिरावट से उबर चुका है। मार्च के अंत में छुए गए निचले स्तर से निफ्टी करीब 2000 अंक ऊपर चढ़ गया है।

खास बात यह है कि मिडकैप और स्मॉलकैप ने लार्जकैप को पीछे छोड़ दिया है। स्मॉलकैप इंडेक्स युद्ध से पहले के स्तर से थोड़ा ऊपर ही है, मिडकैप सिर्फ 0.5 फीसदी नीचे है, जबकि निफ्टी अभी भी युद्ध से पहले के मुकाबले करीब 3.8 फीसदी नीचे है। लार्जकैप की यह कमजोरी विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली की वजह से है। आने वाले दिनों में ब्रॉडर मार्केट यानी मिड और स्मॉलकैप की बेहतर परफॉर्मेंस जारी रह सकती है। निवेशकों को उन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए जो कमजोर बाजार में भी 52-सप्ताह की नई ऊंचाई छू रहे हैं। ऐसे शेयर कंपनी की फंडामेंटल स्ट्रेंथ और स्मार्ट मनी की खरीदारी को दिखाते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Today: अच्छी बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 500 अंकों का उछाल, निफ्टी 24,300 के ऊपर
More