
Stock Market Today 20 April 2026: शेयर बाजार में सोमवार, 20 अप्रैल को फ्लैट-टू-पॉजिटिव ओपनिंग हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 139.36 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 78,632.90 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 37.95 अंकों के उछाल के साथ 24,391.50 के लेवल पर खुला। हालांकि, बाजार खुलते ही दोनों इंडेक्स में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
आज के शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा उछाल ICICI Bank के शेयरों में देखा गया। इसके शेयर 1.09% उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि ट्रेंट के शेयर 0.71% की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, भारती एयरटेल के शेयर 0.44% के चढ़कर कामकाज कर रहे हैं, जबकि एक्सिस बैंक के शेयर 0.18% चढ़कर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा, SBI के शेयर 0.16% मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।
दूसरी ओर, इटर्नल के शेयर 1.41% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जबकि BEL के शेयर 1.13% लुढ़ककर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, बजाज फाइनेंस 1.03% टूटकर कारोबार कर रहे हैं, जबकि HDFC Bank के शेयर 0.89% कमजोर होकर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा, टाटा स्टील के शेयर 0.85 टूटकर ट्रेड कर रहे हैं।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार ने कहा, "पश्चिम एशिया में अनिश्चितता बनी हुई है, ऐसे में निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ईरान ने फिर से अपनी सख्ती दिखाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी दी है और अमेरिका की तरफ से अपने जहाज को जब्त करने पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 22 अप्रैल को दो हफ्तों का सीजफायर खत्म हो रहा, इसके बाद फिर से संघर्ष भड़कने की आशंका है।
हालांकि, बाजार के संकेत अभी नई चिंता या बड़े संघर्ष की ओर इशारा नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर से नीचे गिरने के बाद अब वापस 95 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है, लेकिन क्रूड बाजार में कोई घबराहट नहीं दिख रही है। बाजार में एक अहम ट्रेंड यह है कि व्यापक बाजार अब बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स युद्ध से पहले के स्तर पर वापस पहुंच गए हैं। वहीं निफ्टी अभी भी युद्ध से पहले के स्तर से करीब 4% नीचे है। बाजार अच्छे नतीजों पर पॉजिटिव रिएक्शन दे रहा है। पश्चिम एशिया की अनिश्चितता के बावजूद, अच्छे नतीजे और खासकर उम्मीद से बेहतर नतीजे आने पर खास शेयरों में तेजी देखी जा रही है।"
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.