
Stock Market Outlook 20 Feb 2026: शेयर बाजार में शुक्रवार को कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की बढ़ती आहट ने दुनिया भर के निवेशकों में डर पैदा कर दिया है। इससे कच्चे तेल की कीमतों और शेयर बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, आज के कारोबार के लिए भी ग्लोबल संकेत निगेटिव संकेत दे रहे हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को पिछले तीन दिनों से जारी बढ़त अचानक थम गई। सेंसेक्स 1,236 अंक टूटकर 82,498 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 365 अंकों की गिरावट के साथ 25,454 पर कारोबार की समाप्ति की। कल के कारोबार में बैंक निफ्टी में जमकर मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसने पूरे सेंटीमेंट को बिगाड़ कर रख दिया।
अगर गिफ्ट निफ्टी GIFT Nifty की बात करें, तो शुक्रवार को सुबह यह लगभग 28 अंकों की गिरावट के साथ 25,418 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इससे पता चलता है कि आज सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव देखने को मिलेगा।
अगर अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें, तो गुरुवार को यहां तीनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। डॉव जॉन्स इंडस्ट्रीयल एवरेज 0.54% लुढ़ककर 49,395.16 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.28% कमजोर होकर 6,861.89 के लेवल पर बंद हुआ। इसके बाद नैस्डैक कम्पोजिट 0.31% गिरकर 22,682.73 के लेवल पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में इस गिरावट के पीछे की मुख्य वजह अमेरिका और ईचान के बीच बढ़ता तनाव को माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता करे, नहीं तो अगले 10 से 15 दिनों में उसे गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। हालांकि, ट्रंप की इस धमकी का ईरान भी जबाव दिया है। ईरान ने पलटवार करते हुए अमेरिकी सैन्य ठीकानों को को निशाना बनाने की धमकी दी है।
वहीं, इस तनाव की वजह से सोने की डिमांड में उछाल आया है। लोग सुरक्षित निवेशक की ओर अपना रुख कर रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई है। स्पॉट गोल्ड की कीमत में 0.1% की गिरावट आई, जिसके बाद यह 4,990.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं, स्पॉट चांदी की कीमत में 0.7% की गिरावट दर्ज की गई है। यह 77.99 डॉलर पर आ गई।
इसके साथ ही अमेरिकी व्याापार घाटा (US trade deficit) 2025 में नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। इससे अमरेरकी अर्थव्यवस्था को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पिछले पूरे साल के लिए अमेरिकी गुड्स का घाटा 1.24 ट्रिलियन डॉलर दर्ज किया गया, जो 2024 से थोड़ा ज्यादा है। वहीं, गुड्स और सर्विस दोनों को मिलाकर डेफिसिट 2025 में 901.5 बिलियन डॉलर रह गया, जबकि 2024 में 903.5 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया था।
शेयर बाजार में मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए मार्केट एक्सपर्ट्स वेट एंड वॉच की स्ट्रैटजी अपनाने की सलाह दे रहे हैं। रिलायंस ब्रोकिंग के रिसर्च हेड (SVP) अजित मिश्रा ने कहा, बैंकिंग इंडेक्स में महज एक सत्र की मुनाफावसूली ने पूरे मार्केट सेंटीमेंट को बिगाड़ दिया है। बाकी सेक्टर भी कोई खास सहारा नहीं दे पाए और कल लाल निशान में बंद हुए। से में निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। बाजार में अस्थिरता के कुछ साफ संकेत मिलने तक नई पोजीशन लेने से बचें।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.