Stock Market Today: शेयर बाजार में गैप-अप ओपनिंग, इन शेयरों में उछाल

Stock Market Today 21 April 2026: शेयर बाजार में आज गैप-अप ओपनिंग हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 96.86 अंकों की बढ़त के साथ 78,617.16 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 9.7 अंक चढ़कर 24,374.55 के लेवल पर ओपन हुआ।

Shivam Shukla
अपडेटेड21 Apr 2026, 09:21 AM IST
Stock Market Today: शेयर बाजार में गैप-अप ओपनिंग, इन शेयरों में उछाल
Stock Market Today: शेयर बाजार में गैप-अप ओपनिंग, इन शेयरों में उछाल

Stock Market Today 21 April 2026: शेयर बाजार में आज गैप-अप ओपनिंग हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 96.86 अंकों की बढ़त के साथ 78,617.16 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 9.7 अंक चढ़कर 24,374.55 के लेवल पर ओपन हुआ। इससे पहले, सोमवार को सेंसेक्स 78,520.30 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 24,364.85 के लेवल पर बंद हुआ।

इन शेयरों में उछाल

आज के शुरुआती कारोबार में अडानी पोर्ट्स के शेयर 1.38% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं, जबकि ICICI Bank के शेयर 1.05% मजबूत होकर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, एक्सिस बैंक के शेयर 1.01% उछाल के साथ कामकाज कर रहे हैं, जबकि बजाज फाइनेंस के शेयर 0.83% बढ़त के साथ कामकाज कर रहे हैं। इसके बाद ट्रेंट के शेयर 0.69% बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में गिरावट

दूसरी तरफ, सबसे ज्यादा गिरावट इन्फोसिस के शेयरों में देखी जा रही है। यह 0.69% लुढ़ककर कामकाज कर रहा है, जबकि अल्ट्राटेक के शेयर 0.42% गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, TCS के शेयर 0.41% टूटकर कारोबार कर रहे हैं, जबकि टेक महिंद्रा के शेयर 0.20% गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, हिंदुस्तान के शेयर 0.02% टूटकर ट्रेड कर रहे हैं।

एक्सपर्ट की राय

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार ने कहा, "अगले कुछ दिनों में बाजार खबरों पर ज्यादा निर्भर रहेगा। उम्मीद और डर के बीच यह ऊपर-नीचे होता रहेगा। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की खबरें आने से संघर्ष खत्म होने की उम्मीद बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल पर है और स्पॉट कीमतें भी गिर रही हैं। लेकिन अगर लड़ाई बढ़ी तो क्रूड की कीमतें फिर से तेजी से ऊपर जाएंगी, जिसका असर शेयर बाजार पर भी पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी बाजार अभी हाई लेवल पर चल रहा है और उसे लंबे युद्ध की कोई चिंता नजर नहीं आ रही। अगर युद्ध लंबा खिंचा तो वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ेगी और महंगाई भी बढ़ेगी। ऐसे में बाजार नीचे आ सकता है। संक्षेप में कहें तो अभी अनिश्चितता का माहौल है। ऐसे समय में निवेशकों के लिए सबसे जरूरी है कि वे शांत रहें और निवेश में सख्त अनुशासन बनाए रखें। इस अनिश्चितता और डर के माहौल में अच्छी कंपनियों के शेयर, जो उचित मूल्य पर हों, सस्ते दामों पर मिल सकते हैं। ऐसे मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों को लंबी अवधि के लिए धीरे-धीरे जमा करते रहना चाहिए।"

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Today: शेयर बाजार में गैप-अप ओपनिंग, इन शेयरों में उछाल
More