Stock Market Today: सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट, निफ्टी 0.5% टूटा, HCL Tech 9% लुढ़का

Stock Market Today: शेयर बाजार में बुधवार, 22 अप्रैल को गाढ़े लाल निशान में कामकाज की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लगभग 0.5% लुढ़ककर खुले। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड22 Apr 2026, 09:18 AM IST
Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में हुई गैप-डाउन ओपनिंग, Nifty IT 2% टूटा
Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में हुई गैप-डाउन ओपनिंग, Nifty IT 2% टूटा

Stock Market Today 22 April 2026: शेयर बाजार में बुधवार, 22 अप्रैल को लाल निशान में कामकाज की शुरुआत हुई। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 574.17 अंक टूटकर 78,699.16 के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 142.2 अंक लुढ़ककर 24,434.40 के लेवल पर आ गया। इस दौरान सबसे अधिक गिरावट आईटी कंपनियों के शेयरों में दर्ज की गई, लिहाजा निफ्टी IT इंडेक्स 3% से ज्यादा गिर गया। वहीं, निफ्टी डिफेंस इंडिया और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.5% से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अमेरिका-ईरान युद्धविराम को आगे बढ़ाने के ऐलान के बावजूद यह निवेशक बिकवाली कर रहे हैं।

आईटी शेयरों में भारी बिकवाली

22 अप्रैल के शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक HCL Tech के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। यह लगभग 9% लुढ़क गए। वहीं, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयरों में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद, TCS के शेयर 1.5% से ज्यादा टूटकर कामकाज कर रहे हैं, जबकि ICICI Bank के शेयर 1.4% फिसलकर ट्रेड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Petrol Price Today: आज बदल गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

NTPC सहित इन शेयरों में उछाल

दूसरी तरफ, NTPC के शेयर 1.16% चढ़कर कामकाज कर रहे हैं, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 0.90% की बढ़त देखी जा रही है। इसके बाद, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.57% बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जबकि टाटा स्टील में 0.31% का उछाल देखा जा रहा है। वहीं, रिलायंस के शेयरों में 0.06% की मजबूती आई है।

यह भी पढ़ें | अर्थ डे क्यों है खास? जानें इतिहास, थीम और आसान इको-फ्रेंडली टिप्स

एक्सपर्ट की राय

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार ने कहा, " इस भारी उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता भरे माहौल में बाजार यह साबित कर रहा है कि निवेशकों को बाजार में बने रहना कितना जरूरी है। इस महीने अब तक निफ्टी 10 प्रतिशत ऊपर चढ़ चुका है, जबकि ब्रॉडर मार्केट में BSE 500 में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। बाजार की यह अनोखी क्षमता है कि वह किसी भी समय चौंका सकता है, साफ दिख रहा है। कल बाजार में आई तेजी भी इसी का उदाहरण है, जब संस्थागत खरीदारी कमजोर होने के बावजूद शॉर्ट कवरिंग की वजह से मार्केट ऊपर चढ़ गया।

उन्होंने आगे कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर अनिश्चितकालीन सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान की उदासीन और संदिग्ध प्रतिक्रिया से अनिश्चितता बनी हुई है। किसी भी समय कुछ भी हो सकता है। इस बीच, निवेशक बाजार के अहम ट्रेंड्स पर ध्यान दे सकते हैं। फाइनेंशियल कंपनियों के अच्छे नतीजों ने इस सेक्टर को मजबूती दी है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में भी अच्छे रिजल्ट्स की वजह से तेजी देखने को मिल रही है। पावर सेक्टर के शेयर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आईटी सेक्टर में कल एचसीएल टेक की कमजोर कमेंट्री के बाद फिर सुधार की संभावना है। ऑटो और ऑटो एंसीलरी कंपनियों के नतीजों पर नजर रखें, जो अच्छे रहने की उम्मीद है।"

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Today: सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट, निफ्टी 0.5% टूटा, HCL Tech 9% लुढ़का
More