Stock Market Today 27 April 2026: शेयर बाजार में नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत हरे निशान में हुई है। सोमवार, 27 अप्रैल को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कामकाज के लिए खुले। सेंसेक्स 191.84 अंक या 0.25% के गैप-अप के साथ 76,856.05 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 47.5 अंक या 0.49% उछलकर 23,945.45 के लेवल पर खुला। आज के शुरुआती कारोबार में लगभग सभी बड़े सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी निफ्टी फार्मा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल में देखी जा रही है। इन सभी में 1.10% से लेकर 1.50% का उछाल दर्ज किया गया।
इन शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
सुबह 9:30 बजे सबसे ज्यादा उछाल सनफार्मा के शेयरों में देखा जा रहा है। ये 4% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहे हैं, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में भी 3% तक की तेजी आई है। इसके बाद अडानी पोर्ट्स में 2.4% और कोटक बैंक में 2.17% का उछाल दर्ज किया गया। वहीं, टाटा स्टील के शेयर भी लगभग 2% की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक के शेयरों में 4% से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि श्री राम फाइनेंस के शेयर भी 3% लुढ़ककर कारोबार कर रहे हैं। इसके बाद BEL के शेयर 0.5% से ज्यादा टूटकर कामकाज कर रहे हैं, जबकि बजाज फाइनेंस के शेयरों में 0.20% की गिरावट आई है। वहीं, RIL के शेयरों में भी 0.10% का दबाव देखा जा रहा है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।