
Stock market Closing Bell 3 Feb 2026: शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार, 2 फरवरी को असमान्य रैली देखने को मिली। यह तेजी लंबे समय से अटकी भारत अमेरिका व्यापार समझौते का पूरा होने के बाद आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि भारत पर लगने वाले रेसिप्रोकल ट्रैरिफ को घटाकर 18% कर दिया गया है। वहीं, पहले यह 50% था। इसके बदले भारत अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर ड्यूटी और नॉन ड्यूटी रुकावटों को काफी कम करने पर राजी हुआ है।
मंगलवार को BSE बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 2072.67 अंक या 2.54% की रिकॉर्ड तेजी के साथ 83,739.13 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 639.15 अंक या 2.55% के तूफानी उछाल के साथ 25,727.55 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के शुरुआती दौर में एक समय सेंसेक्स 5.1% के भारी उछाल के साथ 85,871.73 इंट्राडे हाई लेवल पर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 1252 अंक या 5% उछाल के साथ 26,341.2 के लेवल पर पहुंच गई थी।
बाजार आई इस तेजी रैली ने निवेशकों के वेल्थ में भारी इजाफा किया है। BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों के मार्केट कैपिटल में 12.5 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आज के कारोबार में यह 455 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 467.35 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, 'आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इसकी वजह भारत-अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में चल रही ट्रेड डील का फैसला और रुपए की मजबूती है। इससे विदेशी निवेशकों (FII) के दोबारा पैसा लगाने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिससे भारत अब दूसरे उभरते बाजारों के मुकाबले काफी मजबूत स्थिति में आ गया है। खास तौर पर वे सेक्टर फायदे में आए जिनका अमेरिका में अच्छा निर्यात है। इसमें टेक्सटाइल, एक्वाकल्चर, जेम्स एंड ज्वैलरी और फार्मा शामिल हैं। इन सेक्टर्स को 2026 के यूनियन बजट में भी सपोर्ट मिला था।
ग्लोबल ट्रेड का डर कम हुआ है और अमेरिका-ईरान तनाव भी थोड़ा शांत पड़ा है। आगे चलकर बाजार की नजर अब चल रही तिमाही (Q3) के नतीजों पर रहेगी। अभी तक जो रिजल्ट आए हैं, वे अनुमानों से थोड़े कमजोर रहे हैं, लेकिन टैरिफ का खतरा कम होने से आगे कमाई में बढ़ोतरीकी संभावना मजबूत दिख रही है। इसलिए बाजार में सकारात्मक रुख बना रह सकता है।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अडानी पोर्ट्स के शेयरों में देखने को मिली, जो 9.12 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं, बजाज फाइनेंस के शेयरों में 6.68% का उछाल दर्ज किया गया। इसके बाद इंडिगो में 5.51% और पावर ग्रिड के शेयर 4.85% चढ़कर बंद हुए। वहीं, सन फार्मा के शेयरों में 4.53% की तेजी रही।
दूसरी तरफ,सेंसेक्स में शामिल केवल दो कंपनियों के शेयर ही आज लाल निशान में बंद हुए। टेक महिंद्रा के शेयर 0.57% लुढ़ककर बंद हुए, जबकि BEL के शेयरों में 0.02% की गिरावट दर्ज की गई है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.