Stock Market Today Budget 2026 Live Updates: आज, 1 फवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार यूनियन बजट पेश करने जा रही है। बजट को देखते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) खुला रहेगा। दोनों एक्सचेंज अपने निर्धारित समय 9:15 मिनट पर कामकाज के लिए खुलेंगे, जबकि 3:30 मिनट तक कारोबार होगा। लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-2027 पेश होने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि बाजार को बजट 2026 से कम उम्मीदें हैं, लेकिन किसी भी पॉजिटिव बदलाव से बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 में जोरदार रैली आ सकती है।
निवेशकों को यहां रहेगा फोकस
शेयर बाजार के ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स बजट 2026 (Budget 2026) की बड़ी नितिगत घोषणाओं पर बारीकी से नजर रखेंगे। निवेशक खासतौर पर माइक्रोइकोनॉमी अनिश्चितता और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए इकोनॉमी ग्रोथ सपोर्ट करने और कैपिटल एक्सपेंडिचर को पुनर्जीवित करने के की तैयारी कैसी करी है।
फोकस में रहेंगे ये सेक्टर्स
शेयर बाजार में आज के ट्रेडिंग सेशन में उन सेक्टर्स में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है, जिन्हें सरकार की तरफ से भारी-भरकम खर्च या पॉलिसी में बदलाव का फायदा मिल सकता है। इन सेक्टर्स में डिफेंस, इन्फ्रास्ट्रक्टर, एग्रीकल्चर, पावर, रेलवे पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी। ये सेक्टर अक्सर बजट में मिलने वाली मोटी रकम से सीधे फायदा उठाते हैं। इसके अलावा, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और हाउसिंग से जुड़े शेयरों भी पैनी नजर रहेगी। दरअसल, टैक्स में छूट या ब्याज दरों को लेकर आने वाला बड़ा ऐलान इन सेक्टर्स को प्रभावित करता है।
Nifty 50 टेक्निकल व्यू
अगर टेक्निकल मोर्चे पर बात करें, तो बजट 2026 के दिन निफ्टी 50 (Nifty 50) और सेंसेक्स में रेंज बाउंड ट्रेड की उम्मीद है। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘तकनीकी नजरिए से देखें तो गैप डाउन ओपनिंग के बाद मार्केट पूरे दिन 25,200/82,000 से 25,350/82,400 के बीच झूलता रहा। इंट्राडे चार्ट पर नैरो रेंज और डेली चार्ट पर छोटी कैंडल दिख रही है। इससे साफ पता चलता है कि बुल्स और बियर्स के बीच अभी फैसला नहीं हो पाया है।’
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।