Stock Market Today: आखिरी आधे घंटे में बाजार ने दिखाई रिकवरी, Sensex 220 अंक उछला, Nifty 25,400 के पार बंद

Stock Market Closing Bell: शेयर बाजार में आज भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। दिन के कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूट गया था, लेकिन क्लोजिंग 221 अकों की बढ़त के साथ हुई। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड29 Jan 2026, 04:30 PM IST
निचले स्तर बाजार में जोरदार रिकवरी
निचले स्तर बाजार में जोरदार रिकवरी

Stock Market Closing Bell: शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला, लेकिन दोपहर बाद सेंसेक्स निफ्टी रिकवर करने लगे। वहीं, कारोबार के आखिरी आधे घंटे में जोरदार खरीदारी देखने को मिली और दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। BSE सेंसेक्स 221.69 अंक या 0.27 प्रतिशत चढ़कर 82,566.37 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 इंडेक्स भी 76.15 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त में 25,418.90 अंक पर कारोबार की समाप्ति की।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, घरेलू शेयर बाजार ने आज जोरदार उछाल के साथ मजबूती दिखाई और बढ़त के साथ बंद हुआ। यह रिकवरी मुख्य रूप से इकोनॉमिक सर्वे की पॉजिटिव रिपोर्ट के दम पर आई। इकोनॉमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2027 के लिए मजबूत ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बावजूद महंगाई पर भी कंट्रोल का भरोसा जताया गया है। लेकिन अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से सोने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिससे निवेशकों का जोखिम लेने का मूड कुछ प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें | Economic Survey 2026: शेयर बाजार और सोना निवेशकों के लिए 3 वैश्विक परिदृश्य

इकोनॉमिक सर्वे 2026 के बाद आई तेजी

आज सुबह सेंसेक्स 24 अंक की बढ़त के साथ खुला था और खुलते ही लाल निशान में चला गया। हालांकि, संसद में वित्त वर्ष 20225-26 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद बाजार में तेजी लौट आई। एक समय यह 637 अंक टूटकर नीचे 81,707.94 अंक तक उतर गया और बाद में 82,689.96 अंक तक चढ़ा भी। मिडकैप और स्मॉल कंपनियों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 इंडेक्स और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.20 प्रतिशत की समान मजबूती दर्ज की गयी।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो मेटल, प्राइवेट बैंकिंग, रियलटी और ऑयल एंड गैस कंपनियों में जोरदार खरीदारी रही। वहीं, FMCG, आईटी, ऑटो, फार्मा, सरकारी बैंकों, हेल्थ, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और केमिकल ग्रुप कंपनियों में बिकवाली हावी रही।

यह भी पढ़ें | आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बल्ले-बल्ले, मानदेय बढ़ा

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक्स

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर लगभग 4.5 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। वहीं, L&T और एक्सिस बैंक में 3.5 प्रतिशत तक की तेजी रही। इसके बाद इटर्नल के शेयर भी तीन फीसदी के ज्यादा चढ़कर बंद हुए, जबकि NTPC और अडानी पोर्ट्स के शेयर 2-3 प्रतिशत के बीच उछकर बंद हुए। ICICI Bank में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। पावरग्रिड, भारती एयरटेल और HDFC Bank के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक्स

दूसरी तरफ, एशिनय पेंट्स में 3.82 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली, जबकि इंटरग्लोब में 2.70 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई। इसके बाद मारुति सुजुकी के शेयर 2.53 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए, जबकि M&M के शेयर 1.88 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, TCS के शेयर 1.75 प्रतिशत की कमजोर होकर बंद हुए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: आखिरी आधे घंटे में बाजार ने दिखाई रिकवरी, Sensex 220 अंक उछला, Nifty 25,400 के पार बंद
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: आखिरी आधे घंटे में बाजार ने दिखाई रिकवरी, Sensex 220 अंक उछला, Nifty 25,400 के पार बंद