Stock Market Today: तेल की कीमतों ने रोकी बाजार की रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद; टाइटन 3% चढ़ा

Stock Market Today: BSE सेंसेक्स 43 अंक या 0.06% बढ़कर 78,542 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 13 अंक या 0.05% की मामूली बढ़त हुई और यह 24,583.80 पर बंद हुआ। बाजार पर बढ़ती क्रूड ऑयल कीमतों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर मिडिल ईस्ट की अनिश्चितता का दबाव रहा। 

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
पब्लिश्ड10 Aug 2026, 05:15 PM IST
Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त पर बंद हुए हैं।
Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त पर बंद हुए हैं।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद कारोबार का अंत लगभग सपाट स्तर पर हुआ। सुबह से ही बाजार में कभी खरीदारी तो कभी बिकवाली देखने को मिली, लेकिन महंगा क्रूड ऑयल और मिडिल ईस्ट में जारी अनिश्चितता से निवेशक बड़ा दांव लगाने से बचते रहे। दूसरी ओर, कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर नरम होती चिंताओं ने बाजार को पूरी तरह टूटने नहीं दिया।

कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 43.27 अंक बढ़कर 78,542.44 पर पहुंचा। वहीं निफ्टी 50 में 13.15 अंक की बढ़त रही और यह 24,583.80 पर बंद हुआ। दोनों इंडेक्स में सिर्फ 0.05-0.06% की तेजी रही, यानी बाजार ने लगभग फ्लैट क्लोजिंग दी।

तेल की कीमत बनी बाजार की सबसे बड़ी चिंता

सोमवार के कारोबार में निवेशकों की नजर सबसे ज्यादा क्रूड ऑयल पर रही। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) की कीमत करीब 1.3% बढ़कर $84.6 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई। तेल की कीमतों में यह तेजी मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के दोबारा खुलने को लेकर अनिश्चितता से जुड़ी है। भारत के लिए महंगा क्रूड इसलिए अहम है क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल आयात करता है। अगर लंबे समय तक तेल महंगा रहता है तो इससे कंपनियों की लागत, महंगाई और देश के इंपोर्ट बिल पर दबाव बढ़ सकता है। यही वजह है कि बाजार में क्रूड की हर बड़ी चाल को निवेशक बेहद करीब से देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Stock to buy: 1 हफ्ते में 13% तक कमाई करा सकते हैं ये 3 दमदार स्टॉक्स

मिडिल ईस्ट की टेंशन से निवेशक रहे सतर्क

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के प्रमुख ऑयल शिपिंग रूट्स में से एक है। इसे लेकर अनिश्चितता बनी रहने से ग्लोबल मार्केट में भी सावधानी बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने ओमान के साथ नए शिपिंग लेन को लेकर समझौते की दिशा में प्रगति की बात कही है, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने से पहले कुछ शर्तें पूरी करने की मांग भी रखी है। इस वजह से बाजार में अभी पूरी तरह भरोसा कायम नहीं हो पाया है।

अमेरिकी जॉब्स डेटा ने बाजार को दी राहत

भारतीय बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत अमेरिका से आया। अमेरिकी जॉब्स डेटा उम्मीद से कमजोर रहा। इससे निवेशकों के बीच यह उम्मीद बढ़ी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व को निकट अवधि में ब्याज दर बढ़ाने की उतनी जरूरत नहीं पड़ सकती। कम ब्याज दरों की उम्मीद उभरते बाजारों के लिए सकारात्मक मानी जाती है, क्योंकि इससे विदेशी निवेशकों के लिए ऐसे बाजारों में निवेश आकर्षक हो सकता है। हालांकि अब निवेशकों की नजर अमेरिकी CPI महंगाई के आंकड़ों पर है, जो बुधवार को आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें | LEAP India IPO: दूसरे दिन भी सुस्त पड़ा सब्सक्रिप्शन

टाइटन के शेयर में 3% की तेजी

आज बाजार में कुछ चुनिंदा शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया। टाइटन कंपनी (Titan Company) का शेयर करीब 3% चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) में करीब 2.4% और ऑयल इंडिया (Oil India) में करीब 2.3% की तेजी रही। निफ्टी 50 में टाइटन कंपनी, टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) प्रमुख गेनर्स रहे। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एटरनल (Eternal), आईटीसी (ITC), डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) और टीसीएस (TCS) प्रमुख लूजर्स में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Dhoot Transmission IPO: रिटेल निवेशकों के लिए खुला इश्यू, GMP ₹270 पर

पेटीएम में करीब 10% का उछाल

आज का एक बड़ा शेयर मूवमेंट पेटीएम (Paytm) में देखने को मिला। कंपनी का शेयर करीब 9.9% उछलकर 56 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के पीछे ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन (Bernstein) का अपडेट अहम रहा। बर्नस्टीन ने पेटीएम के शेयर पर अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। UPI पर संभावित शुल्क से कंपनी के मार्जिन और कमाई में सुधार की संभावना जताई।

SBI और ओला इलेक्ट्रिक में गिरावट

जहां कुछ शेयरों में खरीदारी रही, वहीं SBI का शेयर 2.4% गिरा। हाल के तीन कारोबारी सत्रों में करीब 5.2% की तेजी के बाद इसमें मुनाफावसूली देखने को मिली। ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) में भी करीब 4.3% की गिरावट आई। कंपनी के तिमाही घाटे में कमी के बावजूद कमजोर बिक्री ने निवेशकों का मूड खराब किया। वहीं पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Power Finance Corporation) का शेयर करीब 8.3% टूट गया। कंपनी के तिमाही मुनाफे के अनुमान से बेहतर रहने के बावजूद कुछ ब्रोकरेज ने भविष्य की ग्रोथ को लेकर चिंता जताई।

यह भी पढ़ें | आज SBI, Titan और Hindalco सहित 11 कंपनियों पर रहेगी निवेशकों की नजर

कौन सा सेक्टर मजबूत, कौन कमजोर?

आज सेक्टोरल प्रदर्शन भी बाजार की सतर्कता को दिखाता है। निफ्टी पीएसयू बैंक (Nifty PSU Bank) इंडेक्स 1.67% गिरकर सबसे कमजोर सेक्टर रहा। इसके अलावा ऑयल एंड गैस (Oil & Gas) 0.37%, हेल्थकेयर (Healthcare) 0.35%, फार्मा (Pharma) 0.23%, FMCG 0.14% और ऑटो 0.09% गिरकर बंद हुए। बैंक निफ्टी (Bank Nifty) में भी 0.10% की कमजोरी रही। दूसरी ओर निफ्टी रियलिटी (Nifty Realty) 1.35% चढ़ा और सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों में रहा। प्राइवेट बैंक (Private Bank), कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (Consumer Durables), मेटल (Metal) और IT इंडेक्स में भी 0.52% तक की बढ़त दर्ज हुई।

मिडकैप चढ़ा,स्मॉलकैप फिसला

व्यापक बाजार में भी मिलाजुला रुख रहा। निफ्टी मिडकैप (Nifty Midcap) 100 में 0.62% की तेजी रही, जबकि स्मॉलकैप (Smallcap) 100 इंडेक्स 0.27% गिर गया। इससे संकेत मिलता है कि बाजार में पूरी तरह बिकवाली नहीं थी, लेकिन निवेशक चुनिंदा शेयरों में ही पैसा लगा रहे थे।

अब निफ्टी के लिए 24,500 क्यों अहम?

तकनीकी स्तर पर भी बाजार एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक 24,650-24,700 निफ्टी के लिए तत्काल ब्रेकआउट लेवल हैं। अगर इंडेक्स इन स्तरों के ऊपर मजबूती से निकलता है तो 24,800-24,850 तक जाने की संभावना बन सकती है। दूसरी तरफ 24,500 के नीचे फिसलने पर बिकवाली बढ़ सकती है और निफ्टी 24,400-24,350 के स्तर तक जा सकता है।

आगे बाजार की दिशा किन चीजों से तय होगी?

आने वाले दिनों में बाजार के लिए तीन चीजें सबसे महत्वपूर्ण रहेंगी—क्रूड ऑयल की कीमत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर मिडिल ईस्ट की स्थिति और अमेरिकी CPI महंगाई का आंकड़ा। इसके साथ घरेलू कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे। फिलहाल मजबूत घरेलू कॉरपोरेट प्रदर्शन बाजार को सहारा दे रहा है, लेकिन महंगे तेल का दबाव बना हुआ है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ़ जानकारी और शिक्षा के मकसद से है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। इसमें बताई गई राय और सुझाव अलग-अलग एनालिस्ट या ब्रोकिंग फर्मों के हैं, न कि 'मिंट' के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे निवेश का कोई भी फ़ैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से सलाह लें, क्योंकि बाज़ार के हालात तेज़ी से बदल सकते हैं और परिस्थितियां अलग-अलग हो सकती हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Today: तेल की कीमतों ने रोकी बाजार की रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद; टाइटन 3% चढ़ा
More