Stock Market Today: शेयर बाजार में आज भी जारी रहेगी तेजी? GIFT Nifty इस ओर कर रहा इशारा

Stock Market Outlook 4 Feb 2026: गिफ्ट निफ्टी बुधवार को फ्लैट ट्रेड कर रहा था। इसमें केवल 7 अंकों का प्रीमियम दर्ज किया गया। ऐसे आज दलाल स्ट्रीट पर फ्लैट ओपनिंग होने की उम्मीद है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड4 Feb 2026, 08:34 AM IST
Stock Market Today
Stock Market Today

Stock Market Live Updates 4 Feb 2026: शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 2000 अंकों से ज्यादा चढ़ा, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 25,700 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों को 12 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। लेकिन, आज यानी बुधवार के लिए संकेत फ्लैट ओपनिंग के मिल रहे हैं। ग्लोबल मार्केट्स से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू बाजार का माहौल पॉजिटिव बना हुआ है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड (वेल्थ मैनेजमेंट) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, 'अगले कुछ समय तक भारतीय बाजार में पॉजटिव ट्रेंड बने रहने की उम्मीद है। हाल की ट्रेड डील्स, यूनियन बजट के ऐलान और चल रहे तिमाही नतीजों के सीजन की वजह से सेक्टर-स्पेसफिक और स्टॉक-स्पेसफिक ट्रेड देखने को मिलेगा।'

Gift Nifty दे रहा ये संकेत

गिफ्ट निफ्टी की बात करें, तो यह बुधवार को फ्लैट ट्रेड कर रहा था। यह NSE IX पर पिछले बंद लेवल से 7 अंक की तेजी के साथ 25,824 के आसपास कारोबार कर रहा था। ऐसे में आज दलाल स्ट्रीट पर फ्लैट ओपनिंग की पूरी उम्मीद है।

अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को काफी कमजोर होकर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। इस गिरावट के पीछे की वजह निवेशकों की चिंता है कि AI की वजह से सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए मुकाबला और कड़ा हो जाएगा। डाउ जोंस 0.34% गिरकर 49,240.99 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.84% फिसलकर 6,917.81 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 1.43% टूटकर 23,255.19 पर बंद हुआ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: शेयर बाजार में आज भी जारी रहेगी तेजी? GIFT Nifty इस ओर कर रहा इशारा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: शेयर बाजार में आज भी जारी रहेगी तेजी? GIFT Nifty इस ओर कर रहा इशारा