Investment Tips: शॉर्ट टर्म के लिए इन 2 Stocks पर बुलिश हुए एक्सपर्ट, आने वाली है अच्छी तेजी, दी Buy रेटिंग

Stock to Buy for Short Term: HDFC सिक्योरिटीज के विनय रजनी ने शॉर्ट टर्म के लिए दो स्टॉक्स पर अपनी कवरेज शुरू की है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड8 Dec 2025, 02:21 PM IST
स्टॉक टू बाय
स्टॉक टू बाय

Stock to Buy for Short Term: पिछले सप्ताह का आखिरी कारोबार में जोरदार तेजी के बाद मार्केट में एक बार फिर फ्लैट ट्रेड कर रहा है। सोमवार को यह मामूली गिरावट के साथ खुला। दरअसल, 9-10 दिसंबर को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग में बेंचमार्क ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। ट्रेडर्स ग्लोबल मॉनिटरी पॉलिसीज, टैरिफ, जियो पॉलिटिकवल घटनाओं पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। ये सभी इवेंट्स निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित कर सकते हैं।

सोमवार को दोपहर 1:25 बजे बाजार बड़ी गिरावट के साथ कामकाज कर रहा था। इस दौरान BSE बेंचमार्क सेंसेक्स 465.82 अंक या 0.54% लुढ़ककर 85,246.55 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 183.46 अंक या 0.70% टूटकर 26,003 के लेवल पर था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डौमैस्टिक बेसिक एलिमेंट्स मजबूत हने हुए हैं और RBI की तरफ ब्याज दरों में कटौती से और समर्थन मिला है। इसके बावजूद, निवेशक क्रिसमस रैली से पहले टैरिफ से जुड़े मामलों में प्रोग्रेस की उम्मीद कर रहे हैं।

इसी बीच HDFC सिक्योरिटीज के विनय रजनी ने शॉर्ट टर्म के लिए दो स्टॉक्स पर अपनी कवरेज शुरू की है। उन्होंने इन दोनों स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate: सोना और चांदी हुआ सस्ता, जान लीजिए 22 और 24 कैरेट का भाव

कोटक बैंक शेयर टार्गेट

कोटक बैंक के शेयर प्राइस डेली चार्ट पर शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन पैटर्न से बाहर आ गई है। पिछले उतार-चढ़ाव से बने मजबूत डिमांड जोन से शेयर प्राइस में उछाल आया है। शेयर सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जो सभी टाइम लाइन में तेजी का संकेत देता है। डेली RSI 50 ऊपर बना हुआ है, जो लगातार तेजी का संकेत है। इसके साथ ही डेली MACD अपने सिग्नल लाइन से ऊपर है। एक्सपर्ट ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है, जबकि इसके लिए 2340 का टार्गेट प्राइस सेट किया है। वहीं, 1990 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस लगाने की बात कही है।

Mrico शेयर टार्गेट प्राइस

वहीं, दूसरा स्टॉक मारीको लिमिटेड (Marico) इस स्टॉक पर बाय रेटिंग दी गई है। विनय रजनी ने कहा कि शानदार करेक्शन के बाद मारीको के शेयर प्राइस अपड्रेंड जारी रखे हैं। स्टॉक सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जो एक सभी टाइम फ्रेम में बुलिश ट्रेंड का संकेत है। ओसीलेटर और इंडिकेटर्स पोजिशनल चार्ट पर अच्छी मजबूती दिखा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस स्टॉक लिए 790 रुपये का टार्गेट प्राइस है, जबकि 700 रुपये स्टॉप लॉस सेट किया गया है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटInvestment Tips: शॉर्ट टर्म के लिए इन 2 Stocks पर बुलिश हुए एक्सपर्ट, आने वाली है अच्छी तेजी, दी Buy रेटिंग
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटInvestment Tips: शॉर्ट टर्म के लिए इन 2 Stocks पर बुलिश हुए एक्सपर्ट, आने वाली है अच्छी तेजी, दी Buy रेटिंग