Stock to Buy: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार हलचल, इन 2 शेयरों में दांव लगाने की सलाह, जानें टारगेट

Stock to Buy: मिडिल ईस्ट में तनाव से शेयर बाजार में भारी अनिश्चितता बनी हुई है। इसी बीच, एक्सपर्ट ने इंडिगो और एशियन पेंट्स के शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। आइए जानते हैं क्या हैं टार्गेट्स। 

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Mar 2026, 01:10 PM IST
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार हलचल, इन 2 शेयरों में दांव लगाने की सलाह
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार हलचल, इन 2 शेयरों में दांव लगाने की सलाह

Stock to Buy: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग को 10 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान ग्लोबल लेवल पर भारी अस्थिरता देखी जा रही है। बीते दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, आज सुधार दिख रहा है। दोपहर 12:20 बजे सेंसेक्स 438.84 अंक या 0.56% की शानदार तेजी के साथ 78,005 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 157 अंक या 0.65% की रैली के साथ 24,185.25 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। बाजार में आज की तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान और कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट के बाद आई है।

ट्रंप के इस बयान से बाजार में लौटी रौनक

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान युद्ध के जल्द खत्म होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि ईरान की एयरफोर्स और नेवी को भारी नुकसान पहुंचा है। उनका कम्युनिकेशन सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। इसलिए युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रंप ने अनुमान जताया कि यह जंग पहले बताए गए चार हफ्तों से पहले ही खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें | सोने का आज का भाव 10 मार्च: सोने चांदी की कीमतों में उछाल

कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट

इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। कल ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था,जबकि आज लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। कल के रिकॉर्ड हाई से कीमतों में करेक्शन के बाद अब ईंधन और कच्चे तेल से जुड़ी कंपनियों में चमक लौटने लगी है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेल की कीमतों में यह नरमी न केवल कंपनियों के मार्जिन में सुधार लाएगी, बल्कि निवेशकों के लिए भी कमाई के बेहतरीन मौके पैदा कर सकती है। खासकर एविएशन और पेंट इंडस्ट्री में इस बदलाव का सीधा और पॉजिटिव असर दिखने की संभावना है। बाजार के इस दौर में PHD कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के CEO और सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट प्रदीप हल्दर ने इंडिगो और एसियन पेंट पर दांव लगाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें | आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को ऑनलाइन कैसे करें अपडेट? फॉलो करें ये स्टेप्स

Indigo का शेयर भरेगा उड़ान

प्रदीप हल्दर के मुताबिक, Indigo की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के लिए पिछले कुछ समय से बाजार का रुख थोड़ा चुनौती पूर्ण रहा है। बाजार में इस स्टॉक को लेकर काफी शॉर्ट पोजीशंस बनाई गई थीं। यानी कई ट्रेडर्स इसके गिरने पर दांव लगा रहे थे। लेकिन अब इसमें तेजी आने के संकेत दिख रहे हैं। इसको कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से समर्थन मिलेगा। शॉर्ट पोजीशंस लेने वाले निवेशक अब खरीदारी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि टेक्निकली इंडिगो के शेयर के लिए 4380 और 4500 रुपये के लक्ष्य देखे जा रहे हैं, जबकि निवेशकों को 4055 रुपये पर स्टॉप लॉस रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें | लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए पेश किया संकल्प

एशियन पेंट्स के शेयरों में भी तेजी की उम्मीद

इसके साथ ही उन्होंने एशियन पेंट्स के शेयर पर Buy रेटिंग दी है। मार्केट एक्सपर्ट्स प्रदीप हल्दर ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट एशियन पेंट्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने से कच्चे मालों की लागत घट जाती है। इसका सीधा फायदा कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन में विस्तार के रूप में देखने को मिलेगा। उन्होंने एशियन पेंट्स के लिए 2295 और 2385 रुपये का टार्गेट दिया है। हालांकि, बाजार में अनिश्चितता को देखते हुए 2165 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock to Buy: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार हलचल, इन 2 शेयरों में दांव लगाने की सलाह, जानें टारगेट
More