
Jewellery Stocks to Buy: शेयर बाजार में अस्थिरता के बीच हाल में सोने-चांदी की की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखा गया। निवेशक इक्विटी के बजाय सेफ हैवेन की तरफ अपना रुख किए हैं। लेकिन अब कीमतों में धीरे-धीरे गिरावट भी देखी जा रही है। इसी बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने हाल ही में लिस्ट हुई दो ज्वैलरी कंपनियों पर अपनी कवरेज शुरू की है।
ब्रोकरेज ने दोनों पर 'Buy' रेटिंग दी गई है। इसके पीछे की वजह साफ है कि अब ग्राहक शेयर बाजार से हटकर सेफ हैवेन सेक्टर की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में दोनों कंपनियां इस मौके को भुनाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं। इनकी रिटेल नेटवर्क बढ़ रही है, मैन्युफैक्चरिंग कैपिसिटी स्ट्रांग हो रही है और सर्टिफाइड ज्वैलरी की डिमांड बढ़ने से फायदा सीधा उन्हें मिलेगा।
चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र में 30 प्रतिशत उछाल की संभावना जताई है। 2023 में इस कंपनी का मार्केट शेयर 6 प्रतिशत था, जबकि अगले एक-दो साल में 10 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी पूरे देश में सप्लाई चेन का विस्तार कर रही है। खास तौर पर इसका फोकस टियर-2 से टियर-4 शहरों पर है, जहां अभी ज्वैलरी की पहुंच कम है।
इसकी B2B बिजनेस में इसकी मजबूत पकड़ है। यह टाइटन के तनिष्क और मालाबार गोल्ड जैसे फेमस ब्रांड्स को लंबे समय से प्रोडक्ट्स की सप्लाई कर रही है। इसका मौजूदा शेयर प्राइस 227.62 रुपये है, जबकि इसके लिए 295 रुपये का टार्गेट दिया गया है। यानी इसमें करीब 30 फीसदी का उछाल आ सकता है।
वहीं, दूसरी कंपनी शांति गोल्ड इंटरनेशनल है। ब्रोकरेज ने इसमें 45 प्रतिशत तेजी आने की संभावना जताई है। यह कंपनी ब्राइडल ज्वैलरी सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती है। देश में कुल ज्वैलरी डिमांड का 52 प्रतिशत हिस्सा इसी सेगमेंट से आता है। कंपनी जयपुर में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बढ़ा रही है। इसकी नई मैन्युफैक्चरिंग कैपिसिटी 3,900 किलोग्राम तक पहुंच जाएगी और इसका फोकस मशीन से बने प्लेन गोल्ड ज्वैलरी पर है।
मंगलवार को शांति गोल्ड के शेयर 243.50 पर बंद हुए थे, जबकि इसके लिए ब्रोकरेज ने 350 रुपये का टार्गेट रखा है। यानी इसमें लगभग 40 प्रतिशत से अधिक की तेजी आने की उम्मीद है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.