Stock to buy: Real Estate और Consumer Durables के ये 2 शेयर करा सकते हैं तगड़ा मुनाफा, जियोजीत ने दी Buy रेटिंग

Stock to Buy: शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस बीच, जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ने दो शेयरों पर Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि इनमें अच्छे मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड19 Mar 2026, 02:39 PM IST
Real Estate और Consumer Durables के ये 2 शेयर करा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
Real Estate और Consumer Durables के ये 2 शेयर करा सकते हैं तगड़ा मुनाफा

Stock to Buy: पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में भारी अनिश्चितता देखने को मिल रही है। गुरुवार, 19 मार्च को सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ये दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लगभग 2.5% तक टूट गए थे। इससे पहले, बुधवार को अच्छी तेजी के साथ कारोबार की समाप्ति हुई थी। अब ऐसे माहौल में निवेशक सतर्कता दिखा रहे हैं और कोई भी फैसला लेने से पहले कई बार सोच रहे हैं। इसी बीच, जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने स्मॉलकैप स्टॉक वी-गार्ड इंडस्ट्रीज (VGRD) और मिडकैप स्टॉक प्रेस्टीज एस्टेट्स (PEPL) पर अपनी कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज का कहना है कि ये दोनों स्टॉक्स आने वाले दिनों में निवेशकों को अच्छा मुनाफा कराने की क्षमता रखते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्रेस्टीज एस्टेट्स में कमाई का शानदार मौका

जियोजीत की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PEPL) ने इस वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में चौंका देने वाला प्रदर्शन दिखाया है। कंपनी ने अब तक 22,327 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की है, जो इसके पिछले पूरे साल के रिकॉर्ड से भी ज्यादा है। इससे पता चलता है कि भारतीय मिडिल और हायर क्लास के लोग जमकर घर खरीद रहे हैं। कंपनी अब वित्त वर्ष 2026 के लिए तय किए गए 30,000 करोड़ रुपये के टार्गेट की ओर मजबूती से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें | HDFC Bank Share Price: चेयरमैन के इस्तीफे से 9% टूटा शेयर

पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स

बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग पाइपलाइन में है। हालांकि, नए बिजनेस डेवलपमेंट पर होने वाले खर्च और अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स के मिश्रण की वजह से मार्जिन पर दबाव देखा गया है। लेकिन, कंपनी के पास 61,922 करोड़ रुपये का मजबूत रेवेन्यू है। इसी पॉजिटिव आउटलुक को देखते हुए एक्सपर्ट्स ने स्टॉक पर Buy रेटिंग अपडेट करते हुए 1,623 रुपये का नया टार्गेट दिया है। गुरुवार, 19 मार्च को इसके शेयर 1,290.60 के भाव पर खुले थे।

यह भी पढ़ें | DA Hike: महंगाई भत्ता बढ़ोतरी को मंजूरी या सस्पेंस बरकरार?

V Guard Industries पर भी Buy रेटिंग

इसके साथ ही एक्सपर्ट्स ने स्मॉलकैप स्टॉक वी-गार्ड इंडस्ट्रीज को भी खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, वी-गार्ड इंडस्ट्रीज के लिए पिछला कुछ समय उतार-चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन अब स्थिति बदलती दिख रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों काफी गर्मी पड़ने वाली है। ऐसे में वी-गार्ड के स्टेबलाइजर और अन्य कूलिंग प्रोडक्ट्स की डिमांड में भारी उछाल आने की उम्मीद है। कंपनी ने सनफ्लेम का महत्वपूर्ण अधिग्रहण किया है। वी-गार्ड ने वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच आय में 24% की शानदार बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए 392 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। गुरुवार को वी-गार्ड के शेयर 324.95 रुपये के भाव पर कामकाज के लिए खुले थे।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock to buy: Real Estate और Consumer Durables के ये 2 शेयर करा सकते हैं तगड़ा मुनाफा, जियोजीत ने दी Buy रेटिंग
More