Stocks to Buy Under ₹200: बाजार में हाहाकार के बीच कमाई का मौका, एक्सपर्ट ने बताए 3 दमदार स्टॉक्स

Stock to Buy Under 200: शेयर बाजार में इस समय हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच आनंद राठी ब्रोकरेज फर्म के मेहुल कोठारी ने 200 रुपये से कम कीमत वाले तीन स्टॉक्स पर BUY रेटिंग दी है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड24 Jan 2026, 08:35 AM IST
Stock to Buy Under  <span class='webrupee'>₹</span>200
Stock to Buy Under ₹200

Stocks to buy under 200: शेयर बाजार में यह कारोबारी सप्ताह निवेशकों को बड़ा जख्म दे गया। 19 से 23 जनवरी 2026 के बीच चलने वाले इस सप्ताह में दलाल स्ट्रीट पर जोरदार हलचल देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 25,000 के साइकोलॉजिकल लेवल के एकदम करीब पहुंच गया, वहीं सेंसेक्स भी 81,500 के करीब आ गया। बाजार में सोमवार से ही बिकवाली का दौर शुरू हुआ। हालांकि, बीच में थोड़ी उम्मीद जगी थी, जब निफ्टी 25,290 और सेंसेक्स 82,300 के पार निकल गया था, लेकिन वह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं सकी।

इन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट गिरावट के पीछे कई कारण हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की तरफ से लगातार बिकवाली ने कमर तोड़ दी है। इसके साथ ही, तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे भी कुछ खास नहीं आ रहे हैं। खासतौर पर आईटी (IT) और कंजम्पशन सेक्टर की कंपनियों ने निराश किया। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया का रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचना और ग्लोबल ट्रेड को लेकर अनिश्चितताओं ने भी निवेशकों में डर का महौल पैदा किया है।

यह भी पढ़ें | Weather Update: आज कैसा रहेगा मौसम? कहीं बर्फबारी तो कहीं ओले

निफ्टी 50 आउटलुक (Nifty 50 Outlook)

आनंद राठी के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट मेहुल कोठारी ने कहा कि बाजार का सेंटिमेंट इस वक्त सतर्क से निगेटिव बना हुआ है। निफ्टी फिलहाल 24,900 के एक महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल के पास बंद हुआ। उन्होंने आगे कहा कि अगर मार्केट इस लेवल को मजबूती से नहीं पकड़ पाता है, तो अगली बड़ी गिरावट इसे 24,500 से 24,400 की रेंज में ले जा सकती है। हालांकि, इससे नीचे जाने की संभावना बेहद कम लग रही है। मार्केट स्ट्रक्टर में जो बदलाव आए हैं, वे इशारा कर रहे हैं कि 25,400 का स्तर पार न कर पाना एक बड़ी कमजोरी साबित हुआ। अब सबकी निगाहें 24,800 के स्तर पर टिकी हुई हैं। अगर इंडेक्स यहां संभल जाता है, तो रिकवरी की उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें | आज से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट

इन तीन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह

शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मेहुल कोठारी ने निवेशकों को तीन स्टॉक्स पर दांव लगाने की बात कही है। उनका मानना है कि ये तीनों शेयर गिरावट के इस दौर में मजबूती दिखा सकते हैं।

IDBI Bank: इसे 95 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि 105 रुपये का टार्गेट सेट किया गया है। वहीं, 88.50 रुपये का स्टाप लास जरूरी है।

IFCI: इस शेयर में 55 रुपये के स्तर पर एंट्री ली जा सकती है, जबकि 65 रुपये का टार्गेट दिया गया है। वहीं, 48.50 रुपये पर स्टाप लास की सलाह दी गई है।

Bank of India: बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों को 155 रुपये के भाव पर खरीदा जा सकता है, जबकि 165 रुपये प्रति शेयर का और 175 रुपये प्रति शेयर के दो टार्गेट दिए गए हैं। इस पर 143 रुपये पर स्टाप लॉस का सुझाव है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStocks to Buy Under ₹200: बाजार में हाहाकार के बीच कमाई का मौका, एक्सपर्ट ने बताए 3 दमदार स्टॉक्स
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStocks to Buy Under ₹200: बाजार में हाहाकार के बीच कमाई का मौका, एक्सपर्ट ने बताए 3 दमदार स्टॉक्स