Stocks to Buy For Long Term: मौजूदा समय में ग्लोबल मार्केट भारी उठा-पठक मची हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से हालिया ग्रीनलैंड को खरीदने की जिद ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। निवेशकों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। इस डर के बीच इकोनॉमी की बैकबोन कहे जाने वाले बैंकिंग सेक्टर निवेशकों के रडार पर है। लेकिन गिरत हुए बाजार में बिना ठोस कारण के जल्दबाजी में खरीदारी करना जोखिम भरा हो सकता है। अब यह सवाल उठता है कि क्या यह गिरावट के दौर में बाजार से दूरी बना लेनी चाहिए? अगर आप शॉर्ट-टर्म के उतार-चढ़ाव से ऊपर उठकर लॉन्ग टर्म नजरिया रखते हैं, तो यही वोलाटिलिटी आपके लिए शानदार मौका भी बन सकती है।
मार्केट में भारी गिरावट से कैसै बचें?
इन दिनों शेयर बाजार में बिकवाली के कई कारण है, जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। जब जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ता है, तो मार्केट में उम्मीद से अधिक करेक्शन देखने को मिलता है। ऐसे में समझदारी इसी में है कि हम मार्केट के बॉटम यानी सबसे निचले स्तर का इंतजार करें। हालांकि, इस वैश्विक अनिश्चितता के बीच एक बड़ा सवाल यह है कि अगर अमेरिकी ट्रेजरी में सेलिंग शुरू होती है, तो भारत जैसे उभरते बाजारों का क्या होगा? एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा असर भारत जैसे मार्केट्स पर पड़ सकता है। हालांकि, यह केवल एक संभावना है।
ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए स्ट्रैटजी
शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बैंकिंग सेक्टर को अपनी वॉचलिस्ट में रखने का सही समय है। यहां दो तरह के मौके बन रहे हैं। पहला सरकार के स्वामित्व वाले बैंकों में मोमेंटम ट्रेड का और दूसरा प्राइवेट बैंकों में रिवर्सल ट्रेड का। अगर आप रिस्क उठाने वाले ट्रेडर हैं, तो आप कम FII होल्डिंग वाले मिड साइज PSU Bank Stocks में दांव लगा सकते हैं।
वहीं, प्राइवेट बैंकों की बात करें, तो इनमें संस्थागत निवेशकों की भारी हिस्सेदारी कभी-कभी चिंता का विषय बन जाती है, भले ही वैल्यूएशन महंगी न हो। लेकिन इनके मजबूत बिजनेस मॉडल को देखते हुए लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स हर बड़ी गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती का इनके मार्जिन पर कोई बड़ा निगेटिव असर होने की संभावना कम है।
बता दें कि इन स्टॉक्स को रिफिनिटिव (Refinitiv) के स्टॉक रिपोर्ट्स प्लस डेटा के आधार पर चुना गया है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।