
Union Bank Share Price Target: शेयर बाजार में पिछले कुछ महीनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह रुपया में लगताार गिरावट, भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली प्रमुख रूप से शामिल हैं। ऐसे में ब्रोकरेज कुछ चुनिंदा शेयरों में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं, जिनमें अगले 3-6 महीने के शॉर्ट टर्म पीरिएड में अच्छा रिटर्न देने की उम्मीद है। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ने सरकार के स्वामित्व वाले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों पर अपनी कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर शॉर्ट टर्म के लिए निवेश की सलाह दी है। उनका मानना है कि यह मल्टीबैगर स्टॉक अपनी निवेशकों को 23 प्रतिशत तक का मुनाफा दे सकता है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने यूनियन बैंक ऑफ इडिया को 152-158 रुपये के बीच निवेश की सलाह दी है। वहीं, इसके लिए 188 रुपये का टार्गेट प्राइस सेट किया है। यह टार्गेट शुक्रवार को बंद भाव 153.27 रुपये 23 प्रतिशत की बढ़त को दिखाता है। इसके साथ ब्रोकरेज ने 137 रुपये का स्टॉप लॉस लगाने सिफारिश की है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बैंक का नेट NPA मात्र 0.55% रह गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 0.98% था। वहीं, इस तिमाही बैंक ने 4,249 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले साल से 3.5% कम है, लेकिन पिछली तिमाही से 3.3% ज्यादा है। इसका- ROA 1.16% है, जबकि ROE 15.08% है।
हालांकि, ब्याज से होने वाली कमाई (NII) में 2.6% की गिरावट आई और NIM 2.90% से घटकर 2.67% रह गया। लेकिन अच्छी बात ये है कि रिटेल, घर का लोन, गाड़ी का लोन, छोटे-मंझोले व्यापारियों के लोन (RAM सेगमेंट) में जबरदस्त तेजी है। इशमें 24% और 15% की सालाना ग्रोथ है। बैंक का लक्ष्य अब पूरे साल में 9-10% कर्ज बढ़ाने का है, जिससे आगे NIM भी सुधरेगा।
स्टॉक का टेक्निकल व्यू देखें, तो शेयर ने लंबे समय से चल रहे नीचे के ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया है और अब 50-दिन और 200-दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। RSI 63 के पार पहुंच गया है और MACD ने भी बुलिश क्रॉसओवर दे दिया है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। मिंट हिंदी अपने पाठकों को किसी भी तरह के निवेश से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह लेने का सुझाव देता है। आपके निवेश और उससे मिले परिणाम के लिए मिंट हिंदी बिल्कुल भी उत्तरदायी नहीं है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.