
Buy or sell stocks: शेयर बाजार में लगातार तीन हफ्ते की गिरावट के बाद शुक्रवार को सकारात्मक संकेत के साथ बंद हुआ। हालिया गिरावट का दौर जारी रहा, क्योंकि ग्लोबल ब्याज दरों, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और नए 'क्लोजिंग ऑक्शन सेशन' से जुड़ी अस्थिरता ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर डाला। हालांकि, ग्लोबल टेक्नोलॉजी से जुड़े अच्छे संकेतों के बाद IT शेयरों में जबरदस्त खरीदारी के कारण शुक्रवार को बाजार में तेजी से रिकवरी हुई, लेकिन बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे हफ़्ते दबाव में रहे।
इस हफ़्ते निफ़्टी 50 इंडेक्स लगभग 0.31% गिरकर 24,175.65 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में लगभग 0.36% की गिरावट आई और यह 77,264.51 पर बंद हुआ। इसके उलट, व्यापक बाजार में काफी मजबूती दिखी; मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः लगभग 0.52% और 0.51% की बढ़त दर्ज की गई।
चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगड़िया का मानना है कि निफ्टी का पहला मजबूत बेस 24,050 के आसपास 50-DEMA पर है। इसके नीचे 23,850-23,900 का जोन अगला महत्वपूर्ण सपोर्ट है। अगर निफ्टी इस जोन के ऊपर बना रहता है तो बाजार में रिकवरी की उम्मीद कायम रह सकती है। लेकिन 23,800 के नीचे निर्णायक ब्रेक बाजार के लिए कमजोर संकेत होगा और इससे तेज बिकवाली देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को निफ्टी 50 24,175.65 पर बंद हुआ था। यानी इंडेक्स फिलहाल एक्सपर्ट के बताए अहम सपोर्ट जोन से ऊपर है।
सोमवार को खरीदने या बेचने के लिए सुमीत बगड़िया ने तीन शेयरों की सलाह दी है। इनमें TCS, एक्सिस बैंक और बजाज ऑटो शामिल हैं।
बगड़िया ने TCS में 2400 रुपये के आसापास खरीदारी की सलाह दी है। इसका टारगेट ₹2,570 और स्टॉप लॉस ₹2,240 रखा गया है। तकनीकी तौर पर TCS हाल की रिकवरी के बाद कंसोलिडेशन में नजर आ रहा है। शेयर ने 100-day EMA के करीब ₹2,361.60 के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना किया है, जहां बिकवाली देखने को मिली। यानी यहां एक्सपर्ट की नजर इस बात पर है कि शेयर अपने मौजूदा कंसोलिडेशन से ऊपर निकल पाता है या नहीं।
दूसरी पसंद एक्सिस बैंक है। बगड़िया ने इसमें ₹1,265 के स्तर पर खरीदारी की राय दी है। टारगेट ₹1,350 और स्टॉप लॉस ₹1,208 रखा गया है। एक्सिस बैंक हाल के ऊपरी स्तरों से गिरावट के बाद संभलने की कोशिश कर रहा है। शेयर इस समय एक अहम लॉन्ग-टर्म की ओर ट्रेडलाइन को टेस्ट कर रहा है। यही ट्रेंडलाइन शेयर के लिए सपोर्ट का काम कर सकती है। अगर इस सपोर्ट से खरीदारी लौटती है तो शेयर में रिकवरी की गुंजाइश बन सकती है।
Bajaj Auto के शेयर में तेजी का रुख बना हुआ है। शेयर हालिया कंसोलिडेशन फेज से ब्रेकआउट देने के बाद लगातार मजबूत अपट्रेंड में बना हुआ है। जून के आखिर में शुरू हुई रिकवरी के बाद शेयर में लगातार खरीदारी देखने को मिली है और फिलहाल यह अपने नए 52-हफ्ते के उच्च स्तर के आसपास कंसोलिडेट कर रहा है। तकनीकी नजरिए से शेयर में मजबूत बुलिश मोमेंटम बना हुआ है। ऐसे में ₹11,910 के स्तर पर खरीदारी, ₹12,770 का टारगेट और ₹11,300 का स्टॉप लॉस रखा जा सकता है।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। मिंट हिंदी का सुझाव है कि निवेश का कोई भी फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह लें। मिंट हिंदी आपके किसी निवेश या उसके परिणाम के लिए बिल्कुल भी उत्तरदायी नहीं है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.