
Monday Market Prediction: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता सप्ताह किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अगर आप अपने पोर्टफोलियो को लाल रंग में देख रहे हैं, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं। वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने दलाल स्ट्रीट का मूड पूरी तरह बिगाड़ दिया है। निवेशकों के मन में सबसे बड़ा डर अब ये है कि मार्केट क्या ये गिरावट अभी और गहराएगी या 23,000 का स्तर बाजार को संभाल पाएगा?
बाजार में इस भारी गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण खाड़ी देशों में बढ़ता तनाव है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के खतरों ने वैश्विक जोखिम की धारणा (Risk Sentiment) को पूरी तरह बदल दिया है। जब भी दुनिया के किसी कोने में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, वैश्विक निवेशक उभरते बाजारों (Emerging Markets) जैसे भारत से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित जगह सोना या डॉलर में निवेश करते हैं।
बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस हफ्ते एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने इस सप्ताह कैश सेगमेंट में ₹35,053 करोड़ की भारी-भरकम बिकवाली की है। हालांकि, भारतीय घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दबाव को झेलने की पूरी कोशिश की। DIIs ने इस दौरान ₹37,740 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की।
शेयर बाजार की इस अफरा-तफरी के बीच भी कुछ चुनिंदा शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने तकनीकी रूप से मजबूती दिखाई है। सुमीत बगाडिया ने सोमवार के लिए तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।
सिनजीन इंटरनेशनल वर्तमान में ₹420.85 पर कारोबार कर रहा है। वीकली चार्ट पर इस स्टॉक ने 'बुलिश एनगल्फिंग' (Bullish Engulfing) पैटर्न बनाया है। ये पैटर्न आमतौर पर गिरते हुए ट्रेंड के पलटने का संकेत होता है। बढ़ते ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ इस शेयर में खरीदारी की अच्छी संभावना दिख रही है।
खरीदें: ₹420.85
स्टॉप लॉस: ₹400
मुथूट फाइनेंस का शेयर ₹3333.20 के आसपास है। डेली चार्ट पर इसमें 'बुलिश पियर्सिंग' (Bullish Piercing) पैटर्न बना है, जो ये बताता है कि मौजूदा निचले स्तरों पर खरीदार सक्रिय हो रहे हैं। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच मुथूट फाइनेंस एक सुरक्षित दांव साबित हो सकता है।
खरीदें: ₹3333.20
स्टॉप लॉस: ₹3116
टाटा कंज्यूमर के शेयर ₹1083.60 पर ट्रेड कर रहे हैं। इस स्टॉक ने भी डेली चार्ट पर बुलिश पैटर्न बनाया है और लंबी अवधि के चार्ट पर यह लगातार 'हायर हाई' (Higher Highs) बना रहा है। इसका मतलब है कि बाजार की गिरावट का इस पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है और इसमें तेजी का रुख बरकरार है।
खरीदें: ₹1083.60
स्टॉप लॉस: ₹1035
बाजार की वर्तमान स्थिति को देखते हुए छोटे और मध्यम अवधि के निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। जब तक निफ्टी 23,350 के ऊपर स्थिर न हो जाए, तब तक बड़ी मात्रा में नई खरीदारी से बचें। ऐसी कंपनियों में बने रहें जिनके फंडामेंटल मजबूत हैं और जिन पर कर्ज कम है। वर्तमान में बाजार बहुत 'वोलेटाइल' है, इसलिए बिना स्टॉप लॉस के कोई भी ट्रेड न लें।अमेरिका-ईरान तनाव से जुड़ी हर खबर बाजार की दिशा तय करेगी, इसलिए अंतरराष्ट्रीय समाचारों पर नजर बनाए रखें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.