Stocks to buy under ₹100: ₹24 वाला यह शेयर सोमवार को दे सकता है मुनाफा! देखें ₹100 से कम वाले ये तीन सस्ते शेयर्स

Stocks to buy under 100: भारतीय बाजार RBI की घोषणाओं के बाद बेहतर दिख रहा है और कुछ सस्ते शेयर चार्ट पर मजबूती दिखा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंडेक्स अगर रेजिस्टेंस लेवल पार कर ले, तो आगे और तेजी देखने को मिल सकती है। इस बीच एक्सपर्ट ने कल के लिए तीन सस्ते शेयर्स की सिफारिश की है।

Priya Shandilya
अपडेटेड7 Dec 2025, 06:50 PM IST
सोमवार के लिए एक्सपर्ट ने सुझाए ये तीन सस्ते शेयर्स
सोमवार के लिए एक्सपर्ट ने सुझाए ये तीन सस्ते शेयर्स

Stocks to buy under 100: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को जबरदस्त हलचल रही। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की 25 बेसिस पॉइंट की रेट कट और 1.45 लाख करोड़ की लिक्विडिटी डालने के प्रस्ताव ने निवेशकों का मूड बदल दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर बंद हुए और मार्केट कैप में एक ही दिन में 1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज हुई। अब सबकी नजर सोमवार के ट्रेडिंग सेशन पर है।

शुक्रवार को कैसा रहा कारोबार?

सेंसेक्स 447 अंक चढ़कर 85,712.37 पर बंद हुआ। निफ्टी 153 अंक बढ़कर 26,186.45 पर पहुंचा। मिडकैप इंडेक्स में 0.21% की हल्की बढ़त, जबकि स्मॉलकैप 0.67% गिरा। BSE लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 471 लाख करोड़ तक पहुंच गया।

अब इस हफ्ते का मूड कैसा दिखता है?

चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगाड़िया का कहना है कि निफ्टी 26,200 के स्तर पर है और 26,300 पर बड़ी रुकावट है। अगर निफ्टी इस लेवल को क्लोजिंग बेसिस पर तोड़ता है तो 26,500 और 26,800 तक जा सकता है। निवेशकों को स्टॉक-स्पेसिफिक अप्रोच अपनानी चाहिए और टेक्निकल चार्ट पर मजबूत दिख रहे शेयरों पर ध्यान देना चाहिए।

सोमवार के लिए तीन सस्ते शेयर

इस बीच एक्सपर्ट सुमीत बगड़िया ने सोमवार के लिए 100 से नीचे के तीन शेयर खरीदने की सलाह दी है।

  • SBC Exports

खरीदें: 27.59

लक्ष्य: 29.8

स्टॉप लॉस: 26.65

  • Atal Realtech

खरीदें: 24.15

लक्ष्य: 26

स्टॉप लॉस: 23.3

  • IDFC First Bank

खरीदें: 80.87

लक्ष्य: 87

स्टॉप लॉस: 78

RBI की राहत और मार्केट की तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। सोमवार को छोटे दाम वाले शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। बगड़िया की सलाह है कि सही स्टॉक चुनकर निवेशक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStocks to buy under ₹100: ₹24 वाला यह शेयर सोमवार को दे सकता है मुनाफा! देखें ₹100 से कम वाले ये तीन सस्ते शेयर्स
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStocks to buy under ₹100: ₹24 वाला यह शेयर सोमवार को दे सकता है मुनाफा! देखें ₹100 से कम वाले ये तीन सस्ते शेयर्स
OPEN IN APP